फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के केस हुए कम, जीएमसीएच-32 के साथ समीक्षा बैठक नहीं करेंगे यशपाल गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के केस कम होने के साथ ही फैसला लिया गया है कि जीएमसीएच-32 में अब कोई समीक्षा बैठक नहीं होगी। अस्पताल में कोविड प्रबंधन के प्रभारी यशपाल गर्ग की तरफ से ये आदेश जारी किया गया है। हालांकि कोविड प्रबंधन को लेकर कोई भी समस्या होगी तो उसे निदेशक और चिकित्सक अधीक्षक की तरफ से उनके संज्ञान में लाया जा सकता है।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि अब कोरोना के केस बहुत कम हो गए हैं। इसके चलते बेड, दवा, डॉक्टर और कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता को लेकर कोई परेशानी नहीं है। सेक्टर-48 अस्पताल और जीएमसीएच-32 में कई कोविड वार्ड और आईसीयू बंद कर दिए गए हैं। सूद धर्मशाला को भी खाली करवा दिया गया है। यही कारण है कि अस्पताल में अस्थायी ऑफिस को भी बंद कर दिया गया है। बता दें कि शहर में कोरोना के केस बढ़ने के दौरान ही यूटी प्रशासन ने चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यशपाल गर्ग को जीएमसीएच-32 का कोविड प्रबंधन प्रभारी बनाया था। इसके अलावा वह ऑक्सीजन और कोविड केयर सेंटरों के प्रबंधन का काम भी देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें