फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना से एक की मौत, 83 संक्रमित मिले, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद भी पॉजिटिव

Wed, 09 Dec 2020 08:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना के 83 नए मरीज मिले, जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई। वहीं, होम आइसोलेशन में रखे गए 147 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। पॉजिटिव मिले 83 मरीजों में 48 पुरुष और 35 महिलाएं हैं। धनास निवासी 70 साल की वृद्धा की जीएमएसएच-16 में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। 

विज्ञापन


वह दुर्घटनाग्रस्त होकर अस्पताल पहुंची थी, जहां जांच में पॉजिटिव पाई गई थी। शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18239 हो गई है, जबकि अब तक 16981 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 296 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 1595 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि अभी 137 की रिपोर्ट आना बाकी है। 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद कोरोना संक्रमित
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सूद को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की सलाह के बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी अरुण सूद ने खुद ट्वीट कर दी। सूद ने कहा कि तीन दिसंबर की शाम को उन्हें बुखार महसूस हुआ, जिसके बाद एहतियातन उन्होंने चार दिसंबर से खुद को घर पर क्वारंटीन कर लिया है। बुधवार को उन्होंने जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


सूद ने कहा है कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, वह अपना ध्यान रखें। उन्हें कोरोना वायरस के लक्षण महसूस होते हैं तो वह डॉक्टरों से संपर्क जरूर करें। गौरतलब है कि जुलाई के महीने में अरुण सूद की पत्नी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं, हालांकि उस समय अरुण सूद की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

बस स्टैंड पर 67 की हुई जांच
सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड पर स्वास्थ्य विभाग की कोरोना जांच मोबाइल टीम ने बुधवार को 67 लोगों की जांच की। इन सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या कम होने के कारण जांच भी कम हो रही हैं। स्क्रीनिंग कम होने के बावजूद बस स्टैंड से मोबाइल टीम नहीं हटाई जाएगी। 

आज यहां करवाएं कोरोना की जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क कोरोना स्क्रीनिंग के लिए चलाई जा रही मोबाइल टीम गुरुवार को बस स्टैंड सेक्टर-17, सेक्टर-8 मार्केट स्थित सिविल डिस्पेंसरी, रामदरबार स्थित ईएसआई व रायपुर खुर्द, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और सेक्टर-26 स्थित पुलिस हॉस्पिटल में रहेगी। टीम सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक कोरोना की जांच कर मौके पर रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें