फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: रिन्यू कराया गया पासपोर्ट न मिलने पर हनीमून टूर करना पड़ा था कैंसिल, पासपोर्ट कार्यालय पर हर्जाना

Mon, 20 Nov 2023 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

आयोग को दी शिकायत में अंकित सिंगला ने बताया कि उनका पासपोर्ट एक्सपायर हो गया था। उन्होंने 17 दिसंबर 2019 को पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए आवेदन किया था। सात जनवरी 2020 को शिकायतकर्ता को पासपोर्ट कार्यालय की तरफ से एक ईमेल प्राप्त हुआ कि उनका रिन्यू पासपोर्ट छह जनवरी 2020 को भेज दिया गया है। शिकायतकर्ता ने ट्रैकिंग नंबर से ट्रैक किया, लेकिन हर बार बताया गया कि कोई ट्रैकिंग नंबर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
court Order
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिन्यू कराए गए पासपोर्ट के समय पर ना मिलने पर ग्राहक को अपना हनीमून टूर कैंसिल करना पड़ा। चंडीगढ़ उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ पर 10 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। साथ ही आयोग ने याचिकाकर्ता ग्राहक को मुकदमा खर्च के तौर पर भी 10 हजार रुपये का भुगतान करने के आदेश दिए है। 

विज्ञापन


दायर शिकायत के मुताबिक याचिकाकर्ता का पासपोर्ट एक्सपायर हो गया था। उनकी वेब डिजाइनिंग कंपनी है और इस सिलसिले में वह जनवरी 2020 में आस्ट्रेलिया जाना चाहते थे। आस्ट्रेलिया में उनके भाई का परिवार भी रहता है। उनसे मिलने के लिए उन्होंने मां के साथ आस्ट्रेलिया जाने की योजना बनाई थी। जिसके चलते उन्होंने 17 दिसंबर 2019 को पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए आवेदन किया था। लेकिन पासपोर्ट कार्यालय की गलती के चलते रिन्यू पासपोर्ट समय पर न मिलने की वजह से वह विदेश यात्रा नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें: Chandigarh: दिसंबर में बुलाया जा सकता है पंजाब विधानसभा का नया सत्र, कैबिनेट बैठक में हो सकता है एलान
विज्ञापन


हनीमून भी हुआ कैंसिल...
शिकायतकर्ता अंकित सिंगला ने आरोप लगाया कि पासपोर्ट न होने के कारण नवंबर 2020 में शादी के बाद वह हनीमून के लिए विदेश यात्रा भी नहीं कर सके। शिकायतकर्ता का पासपोर्ट न मिलने से उनकी पत्नी को भी परेशानी हुई।

आयोग को दी शिकायत में अंकित सिंगला ने बताया कि उनका पासपोर्ट एक्सपायर हो गया था। उन्होंने 17 दिसंबर 2019 को पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए आवेदन किया था। सात जनवरी 2020 को शिकायतकर्ता को पासपोर्ट कार्यालय की तरफ से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें सूचित किया गया कि उनका रिन्यू पासपोर्ट छह जनवरी 2020 को भेज दिया गया है। शिकायतकर्ता ने दिए गए ट्रैकिंग नंबर से पासपोर्ट की स्थिति को ट्रैक करना शुरू किया, लेकिन हर बार बताया गया कि कोई ट्रैकिंग नंबर उपलब्ध नहीं है। जब शिकायतकर्ता को उचित समय में पासपोर्ट नहीं मिला तो उसने डाक विभाग से संपर्क किया। 
विज्ञापन


डाक विभाग ने उन्हें बताया कि ऐसा कोई पासपोर्ट उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता ने पासपोर्ट कार्यालय से दोबारा संपर्क किया। उन्हें फिर यही बताया कि उनका पासपोर्ट छह जनवरी 2020 को भेज दिया गया है। कोरोना के दौरान जब मार्च 2020 में लॉकडाउन लगा तब भी शिकायतकर्ता को अपना पासपोर्ट नहीं मिला। सितंबर 2020 में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ तो शिकायतकर्ता ने फिर से पासपोर्ट कार्यालय से अपने पासपोर्ट के बारे में कई अनुरोध किए, लेकिन हर बार उन्हें यही जवाब मिलता था कि पासपोर्ट भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें