फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : राज भवन की तरफ आ रहे कांग्रेसियों को बैरिकेड लगाकर रोका, कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

Fri, 15 Jan 2021 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेसियों का आगे बढ़ने से रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को चंडीगढ़ में राजभवन का घेराव करने के लिए मार्च निकाला गया। नेताओं ने पहले सेक्टर 18 और 19 की लाइट प्वाइंट पर पहुंच कर जाम लगाया और फिर राजभवन की तरफ कूच किया। 

विज्ञापन


इस दौरान एक कार्यकर्ता सड़क पर लेट गया। प्रदर्शन के कारण सेक्टर 18 और 19 के लाइट प्वाइंट से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। राजभवन की तरफ जा रहे कांग्रेसियों को पहले बैरिकेड लगाकर रोका गया। कांग्रेसियों के न मानने पर उन पर पानी की बौछार की गई। 
विज्ञापन


मार्च की अगुवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने की। इस दौरान पवन बंसल ने कहा, हम संविधान खत्म नहीं होने देंगे। हमें राजभवन जाने दिया जाए। हम वहां शांतिपूर्वक धरना देंगे। कोई तोड़ फोड़ नहीं करेंगे। हम सभी किसानों के साथ हैं।

उनके साथ चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा पूर्व मेयर और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष चावला, कमलेश, एच एस लक्की, पार्षद गुरबख्श रावत, यादविंदर मेहता, प्रेमपाल चौहान, राकेश गर्ग सहित तमाम बड़े और छोटे नेता मार्च में शामिल हैं।
विज्ञापन




कांग्रेस के नेता जय जवान और जय किसान के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून किसानों के हित में वापस ले लेना चाहिए। केंद्र सरकार अपनी जिद छोड़े। किसानों की सभी मांगें जायज हैं। नेताओं ने कहा  कि किसानों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। भाजपा के नेता माहौल को खराब करने में लगे हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें