फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ कांग्रेस ने शुरू किया ‘आइडियाज बैंक’, जनता सीधे रख सकेगी सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के विकास और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आम लोगों की भागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी ने ‘आइडियाज बैंक’ नामक नई पहल की शुरुआत की है। इसके माध्यम से नागरिक अब शहर से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव और विचार सीधे साझा कर सकेंगे। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद मनीष तिवारी ने इस पहल की जानकारी दी।
विज्ञापन

आइडियाज बैंक की शुरुआत www.chdnext.com वेबसाइट के जरिए की गई है। यह एक खुला और सरल ऑनलाइन मंच है, जहां नागरिक बुनियादी ढांचा, नागरिक सुविधाएं, पर्यावरण, सार्वजनिक स्थलों और स्थानीय प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव दे सकते हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस मंच के जरिए जनता की राय को केवल सुना ही नहीं जाएगा, बल्कि उसे नीति निर्माण और राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया से भी जोड़ा जाएगा।
सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ के नागरिक जागरूक और जिम्मेदार हैं तथा लंबे समय से शहर के मुद्दों पर अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का मंच चाहते थे। आइडियाज बैंक से शहर की वास्तविक समस्याओं की पहचान होगी और जनप्रतिनिधियों को अधिक जवाबदेह और प्रभावी ढंग से काम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरमोहींदर सिंह लक्की ने बताया कि यह पहल पूरी तरह कार्य उन्मुख होगी। नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर समय-समय पर प्रमुख मुद्दों को चिह्नित किया जाएगा और उन्हीं पर कांग्रेस अपने प्रयास केंद्रित करेगी। इसमें छात्रों, पेशेवरों, आरडब्ल्यूए, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें