फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में जान फूंकने चंडीगढ़ पहुंची आशा, बनाई जीत की रणनीति

Sun, 06 Nov 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आशा कुमारी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ कांग्रेस की ओर से सेक्टर-35 कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी प्रभारी आशा कुमारी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि कम से कम 18 सीटें जीतने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा जोर लगाकर 26 सीटें भी लाई जा सकती हैं। चंडीगढ़ नगर निगम और पंजाब विधानसभा चुनाव की जीत लोकसभा चुनाव के लिए नीव पत्थर होगी। उन्हें मछली की आंख की तरह दोनों चुनाव नजर आ रहे हैं। वह खुद घर- घर जाकर वोट मांगेंगी।
विज्ञापन


 पार्टी प्रभारी बनने के बाद आशा कुमारी पहली बार कार्यकर्ताओं से मिलने आई थीं। इस मौके पर पार्टी के सह प्रभारी हरीश चौधरी ने भी कहा कि बिना मनोनीत पार्षदों के कांग्रेस को फिर से जीत दर्ज करना है।

आरएसएस से जुड़ी कंपनी से करवाया जा रहा सर्वे
पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने कार्यक्रम में अपने ही पूर्व पदाधिकारियों को घेरा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले येपदाधिकारी कहते थे कि कांग्रेस में टिकट लेने के लिए कोई नहीं आएगा। कांग्रेस भवन में 15 लोग भी नहीं आएंगे। लेकिन आज कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को शहर में बुलंद कर दिया है। बंसल ने कहा कि पीएम मोदी के कारण देश का नाम बढ़ा नहीं बल्कि कम हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्ट्रीट वेंडर एक्ट के तहत शहर में जो सर्वे हुआ है वह काम उस कंपनी को अलाट किया गया है जो कि आरएसएस से जुड़ी हुई है। जबकि यह एक्ट यूपीए सरकार में ही पास हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेर की बात नहीं सुनी तो चार अफसरों का करवाया ट्रांसफर

आशा कुमारी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
खेर की बात नहीं सुनी तो चार अफसरों का करवाया ट्रांसफर
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने अपने भाषण में पूर्व सलाहकार विजय देव सहित चार अधिकारियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाद में पता चला कि सांसद किरण खेर का शोरूम खाली करवाने से इन अधिकारियों ने इंकार कर दिया था। जिसका खामियाजा अधिकारियों को तबादले के तौर पर भुगतना पड़ा। छाबड़ा ने कहा कि टिकट के काफी आवेदन हैं, लेकिन वार्ड सिर्फ 26 हैं। ऐसे में जिन लोगों को टिकट नहीं मिलेगा उन्हें पार्टी में पद दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह खुद भी 15 साल से पार्षद हैं लेकिन पार्टी का पदाधिकारी बनना बड़ी बात है। छाबड़ा ने कहा कि यह अच्छी बात है कि नौकरी की आयु सीमा 25 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है लेकिन सांसद किरण खेर को पीएम मोदी से यह भी जाकर सवाल करना चाहिए कि उन्होंने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वायदा किया था, ऐसे में अब तक छह करोड़ लोगों को नौकरी मिल जानी चाहिए थी। जबकि चंडीगढ़ के 600 युवाओं को भी नौकरी नहीं मिली है।

कांग्रेस ने भी तोड़ा नियम
विज्ञापन कंट्रोल एक्ट के तहत नगर निगम की बिना मंजूरी के शहर की सड़कों और चौक पर पार्टी के झंडे नहीं लगाए जा सकते। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने आशा कुमारी के स्वागत में ऐसा किया। पार्टी ने सेक्टर-35 के अंदरूनी चौक के बीचों बीच झंडे लगाए। मालूम हो कि फरवरी माह में जब विजय सांपला ने सेक्टर-37 कार्यालय में पंजाब अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था तो भाजपा ने भी शहर में होर्डिंग लगाए थे। जिसका नगर निगम ने 80 लाख से ज्यादा की जुर्माने को केलकुलेट किया था लेकिन अभी तक यह नोटिस भेजा नहीं गया है। शनिवार को कांग्रेस भवन के आसपास जो भी सड़कें थीं उनके बीचोंबीच भी पार्टी के झंडे लगाए गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें