फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ कांग्रेस की कार्यकारिणी की जल्द होगी घोषणा, पूर्वांचल के नेताओं को मिल सकती है तरजीह

Sun, 15 Mar 2020 01:34 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद कांग्रेस पार्टी पर इसके कार्यकर्ताओं ने कार्यकारिणी की घोषणा का दबाव बना दिया है। कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी की घोषणा इस महीने के आखिरी सप्ताह तक हो जाएगी। कार्यकारिणी में कौन-कौन नेता होंगे, इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तय करेंगी। संगठन की दृष्टि से कांग्रेस पार्टी के पहले 26 की जगह अब 35 ब्लाक और तीन जिलों के जगह पर पांच जिले होंगे।
विज्ञापन


इस प्रकार 35 ब्लॉक अध्यक्ष और पांच जिला अध्यक्षों की भी घोषणा होगी। ऐसी रणनीति नगर निगम चुनाव में भाजपा को हराने के लिए बन रही है। कांग्रेस ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, समाज के सभी वर्गों का इसमें ध्यान रखा गया है। चंडीगढ़ में रहने वाले सभी प्रांतों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। सबका ध्यान पूर्वांचल के नेताओं पर टिका है कि इस बार वहां से कौन-कौन से नेता को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा।

वोट के अनुसार संगठन का स्वरूप बनेगा
पार्टी सूत्रों के अनुसार वोट के आधार पर संगठन का स्वरूप होगा। पार्टी के जिले के अंदर करीब सवा लाख वोटर होंगे। मनीमाजरा को अलग जिला बनाए जाने की भी चर्चा है। ऐसा इसलिए कि मनीमाजरा में काफी संख्या में वोटर हैं। संगठन के स्वरूप का विस्तार नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। पार्टी में काम के आधार पर विविध स्तर पर अध्यक्ष और कार्यकारिणी में जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले और ब्लाक की संख्या बढ़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी

जिले और ब्लाक की संख्या बढ़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का मौका मिलेगा। काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का मौका मिलेगा। जिला और ब्लाक समितियां के बढ़ने से पार्टी कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने में मदद मिलेगी। अभी नगर निगम चुनाव में डेढ़ वर्ष का समय बाकी है।

कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी की घोषणा इस महीने के आखिरी सप्ताह तक हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी मिलना है। 35 ब्लाक अध्यक्ष और पांच जिलाध्यक्षों की भी घोषणा होगी। अब इससे निचले स्तर से ऊपर तक संगठन में मजबूती मिलेगी। इसका लाभ नगर निगम चुनाव में होगा।
- प्रदीप छाबड़ा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें