फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को सम्मानित किए गए चंडीगढ़ के ये कोच और युवा खिलाड़ी

Tue, 16 Aug 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से खेल की दुनिया से जुड़े कोच और युवा खिलाड़ियों को विशेष सम्मान से नवाजा गया। खेल विभाग के स्केटिंग कोच और इंटरनेशनल रैफरी सर्बजीत सिंह को कोचिंग में उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वह 1992 से कोच की भूमिका निभा रहे हैं। अपने इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने अब तक जूनियर व सीनियर स्तर पर तकरीबन 25 से अधिक इंटरनेशनल खिलाड़ी तैयार किए हैं।
विज्ञापन


इनकी कोचिंग में 2007 एशियन चैंपियनशिप में रोलर हॉकी में भारत की टीम ने कांस्य पदक जीता था। उस समय टीम में 9 खिलाड़ी शहर के शामिल थे। सर्बजीत सिंह सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग हाल मे हैड कोच नियुक्त है। बीजिंग ओलंपिक 2008 में  गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा के मेंटर और गुरु अमित भट्टाचार्य को भी सम्मनित किया गया।

अमित पेशे से रिसर्च ऑफिसर हैं। वह कई सालों से स्टार शूटर अभिनव बिंद्रा से जुड़े है और अब तक वह अभिनव को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। वहीं खिलाड़ियों में सेक्रेट हार्ट स्कूल-26 की 12वीं कक्षा की मानवी गोयल को स्केटिंग के उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन की बदौलत सम्मानित किया गया मानवी ने नेशनल स्तर की कई प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन


स्टेट व जोनल स्तर पर तकरीबन 100 से अधिक पदक हासिल कर चुकी मानवी सीबीएसई नेशनल चैंपियन भी हैं। सेंट कबीर स्कूल-26 के छात्र कार्तिक जिंदल को भी स्के टिंग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। जिंदल ने 126 से अधिक पदक हासिल किए हैं। हाल ही में गुजरात में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में जिंदल ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


इन सभी को मिला सम्मान
सर्बजीत  सिंह - कोच
अमित भट्टाचार्य-बिंद्रा के गुरु
मानवी गोयल - स्केटिंग खिलाड़ी
कार्तिक -स्केटिंग खिलाड़ी

इन सभी लोगों को मिले प्रशंसा पत्र
अमनदीप सिंह-डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल
नरेश कुमार-असिस्टेंट टाउन प्लानर
बिक्रम राणा-स्टेट लाइजन अफसर, एनएसएस
दिनेश कुमार-असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर, एसएसए
मीनाक्षी-स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट
मदन लाल-सेक्शन लीडर पुलिस
नरेंद्र सिंह-सुपरिंटेंडेंट फाइनेंस एंड प्लानिंग
सर्बजीत सिंह-स्केटिंग कोच, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट
रविंदर कौशिक-असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर
डॉ. सुधीर गर्ग-ऑर्थोपेडिक्स, जीएमसीएच-32
राम रतन-इस्पेक्टर चंडीगढ़ पुलिस
अरुण कुमार-इस्पेक्टर, चंडीगढ़ पुलिस
मास्टर कार्तिक-स्केटर
अमित भट्टाचार्य-कोच व मेंटर अभिनव बिंद्रा
-रुपचंद-माउंटेनर-सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट
सुदेश राघव-प्रिंसिपल जीएमएसएसएस-46
सुरेश शर्मा-ट्रैफिक मार्शल चंडीगढ़ पुलिस
सीमा-शिक्षिका अजीत कर्म सिंह इंटरनेशन स्कूल चंडीगढ़
मानवी गोयल-स्केटर सेक्रेड हार्ट स्कूल-26
कुलदीप शर्मा-पूर्व डायरेक्टर टैगोर थिएटर
रजनीश वर्मा- साइंटिस्ट नेशनल इंफार्मेटिक सेंटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें