फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचबी ने सभी संपत्तियों की जारी की गूगल लोकेशन, खरीदने से पहले देखने का विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) पिछले कुछ महीनों से अपनी कई संपत्तियों को बेचने की कोशिश कर रहा है। बोर्ड ने शहर के विभिन्न हिस्सों में 222 व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों को बेचने के लिए टेंडर जारी किया है। अब इन सभी संपत्तियों की गूगल लोकेशन जारी की गई है, ताकि लोग खरीदने से पहले इन्हें जाकर देख सकें। इसके लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि सीएचबी की तरफ से https://etenders.chd.nic.in पोर्टल पर वर्तमान में कुल 222 संपत्तियों के लिए टेंडर जारी किया गया है। इनमें 156 लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियां हैं। ये सभी कजहेड़ी, मनीमाजरा, मलोया, सेक्टर-38वेस्ट, 40 और 51 में मौजूद हैं। इनके लिए 30 जून शाम 6 बजे तक बोली लगाई जा सकती है और एक जुलाई को बोली खोली जाएगी। वहीं, आवासीय संपत्तियों में कुछ लीज होल्ड हैं, जबकि बाकी फ्री होल्ड हैं। आवासीय में 11 लीज होल्ड संपत्तियों के लिए भी 30 जून शाम 6 बजे तक बोली लगाई जा सकती है और एक जुलाई को बोली खोली जाएगी। हालांकि, आवासीय 55 फ्री होल्ड संपत्तियों के लिए 5 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है और 6 जुलाई को बोली खोली जाएगी। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि व्यावसायिक संपत्तियों को 18, 22, 25 और 28 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जाकर देखा जा सकता है। सीएचबी की वेबसाइट पर संपत्तियों के नंबर और गूगल लोकेशन को अपलोड किया गया है, ताकि वह बिना किसी परेशानी के संपत्ति तक पहुंच सकें। इसके अलावा 11 लीज होल्ड संपत्तियों को 16, 23 और 29 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जाकर देख सकते हैं, जबकि 55 फ्री होल्ड संपत्तियों 19, 26 जून और 3 जुलाई को जाकर देख सकते हैं। इन सभी संपत्तियों के नंबर और गूगल मैप की लोकेशन सीएचबी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
एनआरआई समेत कोई भी बोली में हो सकता है शामिल : सीएचबी
पहले बोर्ड ई-नीलामी के जरिए आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी करता था, लेकिन अब बेहतर प्रस्तावों और गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए टेंडरिंग का सहारा ले रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ई-टेंडरिंग वेबसाइट https://etenders.chd.nic.in बोली जमा कराई जा सकती है। सीएचबी के अधिकारियों का कहना है कि ई-नीलामी में बयाना राशि बैंक में जमा करानी होती थी। उसके बाद बोर्ड द्वारा उस राशि को मंजूरी दी जाती थी और फिर वह बोली लगाता था। इससे बोलीदाता की गोपनीयता खत्म हो जाती थी। यही कारण है कि प्रॉपर्टी की ई-टेंडरिंग शुरू की गई है। बोर्ड ने यह साफ किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। दुकानें खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य प्रश्नों के लिए संपर्क करें:
7889162585 (मुकेश रावत, वरिष्ठ सहायक, सीएचबी)
9463020829 (कमल गर्ग, सीनियर असिस्टेंट, सीएचबी)
9417330989 (सोमेश कुमार, सीनियर असिस्टेंट, सीएचबी)
तकनीकी प्रश्नों के लिए संपर्क करें:
7986444535 (हरप्रीत, प्रोग्रामर, सीएचबी)
9888736316 (अजीत, प्रोग्रामर, एनआईसी कार्यालय)
7988401342 (विवेक, प्रोग्रामर, एनआईसी कार्यालय)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें