फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद चंडीगढ़वासियों ने खूब खरीदीं गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लॉकडाउन के खत्म होने के बाद शहरवासियों ने गाड़ियों की काफी खरीददारी की है। नवंबर के महीने में लोगों ने साल 2019 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया और 3892 गाड़ियों की खरीदारी की। ऑटो सेक्टर ने जनवरी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है और शहर में इस साल 22 जनवरी तक 2209 वाहन चालकों ने सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी के पास पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

शहर में गाड़ियों के पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार लॉकडाउन के बाद अंतिम तिमाही में वाहनों के पंजीकरण में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। लोगों ने धनतेरस और दीवाली के आसपास जमकर खरीदारी की। अच्छे ऑफर और नए साल में दामों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते नवंबर और दिसंबर में अलग-अलग सेगमेंट की शहर में 6983 कारें बिकीं। लाइट मोटर व्हीकल लोगों की पहली पसंद रही है। प्रशासन द्वारा सीएनजी गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन पूरे साल में सिर्फ 49 गाड़ियां ही बिकीं। शहरवासी अभी भी सबसे ज्यादा पेट्रोल की गाड़ियों को ही पसंद कर रहे हैं। इसके बाद डीजल की गाड़ियां बिक रही हैं।
2019 की तुलना में 33 फीसदी की गिरावट
वर्ष 2020 में कुल 30452 नए वाहनों का पंजीकरण कराया गया है। मार्च में लॉकडाउन लगा तो अप्रैल में गाड़ियों की बिक्री लगभग खत्म हो गई। हालांकि, आरएलए के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल महीने में भी 236 गाड़ियों का पंजीकरण हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा लाइट गुड्स व्हीकल और थ्री व्हीलर शामिल हैं। ज्यादातर गाड़ियां डीजल की थीं। मई में 736, जून में 1908, जुलाई में 2284, अगस्त में 2341, सितंबर में 2244 गाड़ियों का पंजीकरण हुआ। हालांकि, सितंबर के बाद ऑटो सेक्टर ने रफ्तार पकड़ी और अक्तूबर में 3420, नवंबर में 3893 और दिसंबर में 3090 गाड़ियों का पंजीकरण हुआ। हालांकि, वर्ष 2019 में कुल 45987 नए वाहनों का पंजीकरण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें