फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, 22 से शुरू होने वाले चंडीगढ़ कार्निवाल की खास बातें

Wed, 20 Nov 2013 05:42 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ कार्निवाल ट्राइसिटी में हर साल आयोजित किया जाने वाला एक खास कार्यक्रम है। शहर के आर्ट कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं को अपनी प्रतिभा को पेश करने का अवसर देने के लिए ये कार्निवाल आयोजित किया जाता है। इसके तहत शहरवासियों के मनोरंजन के लिए कुछ मनोरंजक खेल व गतिविधियां भी कराई जाती हैं।
विज्ञापन


इस बार का कार्निवाल आगामी 22 से 24 नवंबर तक सेक्टर 10, लेजर वैली में आयोजित किया जा रहा है। तैयारियों का दौर जारी है। 22 नवंबर को सुबह 11 बजे यूटी के महाप्रबंधकक एस एफ रोड्रिग्स कार्निवाल का उद् घाटनकरेंगे।

हर बार की तरह इस बार भी कार्निवाल का गेट लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा। गेट को ग्रामोफोन की शेप में बनाया जा रहा है। आज की पीढ़ी बेशक ग्रामोफोन के बारे में कम जानती हो, लेकिन उम्रदराज लोगों के लिए ये बहुत खास है।
विज्ञापन


इस बार के कार्निवाल में सिनेमा के 100 सालों के सुनहरे सफर की झलक दिखाई देगी। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ का सीन तो याद ही होगा, जिसमें धर्मेंद्र, हेमा मालिनी की खातिर टंकी पर चढ़ गए थे। ऐसा ही दृश्य देखने को मिलेगा। इसके लिए कार्निवाल में एक मचान बनाई जा रही है।

साथ ही 100 से ज्यादा फिल्मी कलाकारों के पोस्टर और कट आउट्स लगाए जाएंगे। दीवारों पर फिल्मों के मशहूर डॉयलॉग्स भी लिखे मिलेंगे। मुंबई के आरयू खान इन पोस्टरों को बना रहे हैं।

हर बार कार्निवाल की शान बढ़ाते हैं आर्ट कॉलेज के फ्लोट्स। इस बार भी फ्लोट्स पर झांकियां निकाली जाएंगी। ये फ्लोट्स रिक्शों पर बनाए जाते हैं। इन पर लोगों को कहीं दबंग के सलमान खान तो कहीं कृष के ऋतिक दिखाई देंगे। मेरा नाम जोकर की झांकी भी लोगों को देखने को मिलेंगी।

शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर की 1967 में आई ब्लॉक बस्टर हिट ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ की झलक भी कार्निवाल में दिखेगी। इसके लिए सेक्टर-10 लेजर वैली में लगे एफिल टावर को चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्ट के छात्र और खूबसूरत बनाने में जुटे हैं, ताकि वह यहां लोगों को ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ फिल्म से संबंधित क्विज में भी भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


कार्निवाल में बॉलीवुड गायक केके और पंजाबी गायक अमरिंदर गिल की आवाज का जादू भी सुनने को मिलेगा। इनके अलावा हास्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें