फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा चंडीगढ़ कार्निवल, अगले साल फिर मिलेंगे

Mon, 01 Dec 2014 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ चंडीगढ़ कार्निवल ने रविवार को अलविदा कह दिया। इस बार की थीम क्लीन एंड ग्रीन कार्निवल थी। रविवार को ट्राइसिटी और आसपास के शहरों से लोग परिवार सहित यहां पहुंचे।
विज्ञापन


म्यूजिकल नाइट में बॉलीवुड सिंगर शफाकत अमानत अली ने फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में कार्निवल के अंतिम दिन कई कार्यक्रम हुए।

दिन में ग्राउंड परफॉर्मेंस के तहत विभिन्न प्रदेशों से आए लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। तमिलनाडु से आए कलाकारों ने ढोल की थाप पर लोकनृत्य पेश किया। उत्तराखंड के कलाकारों ने हारूल, जैंती और अन्य नृत्य किए।

ये हुए शामिल
इस बार कार्निवल में कई सरकारी विभागों और कॉलेजों ने भाग किया। इनमें कई एनजीओ, संगीत नाटक अकादमी, ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी, ली-कार्बूजिए सेंटर, चंडीगढ़ टूरिज्म, सोशल वेलफेयर, सीटीयू, आईटी, होमसाइंस कॉलेज, आर्ट्स कॉलेज शामिल रहे।
विज्ञापन


इन्होंने दी परफॉर्मेंस
एनजेडसीसी के कलाकारों ने कार्निवल के तीनों दिनों कार्यक्रम पेश किए। तमिलनाडु, उत्तराखंड के अलावा कई प्रदेशों के कलाकारों ने अपने-अपने राज्य की संस्कृति से लोगों का परिचय कराया।

फोटोग्राफी कंपटीशन में अमर उजाला के दीपक विनर
ललित कला अकादमी की ओर से कार्निवल में फोटोग्राफी कंपटीशन आयोजित किया गया। इसके तहत कार्निवल की सबसे बेहतरीन फोटो को विजेता घोषित किया गया। अमर उजाला के फोटोग्राफर दीपक अरोड़ा इस प्रतियोगिता के विनर रहे।

फूड स्टॉल पर दिखी ज्यादा भीड़
संडे इंज्वॉय करने के मकसद से आए लोगों ने कार्निवल में रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा फूड प्वाइंट्स पर भी आनंद उठाया। आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक और जूस के काउंटर पर भी भीड़ रही। चाट, टिक्की, पाव भाजी की जमकर बिक्री हुई। सीआईएचएम और एआईएचएम के स्टॉल्स पर भी लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया।

ग्रुप फोटो का क्रेज
कार्निवल में आए बच्चों से लेकर बड़ों में ग्रुप फोटो खिंचवाने का क्रेज देखा गया। एक स्टॉल पर तो योद्धाओं की टोपी से राजा-महाराजाओं की टोपी पहनकर लोगों ने फोटो खींचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें