फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन की बहादुरी, दो स्नैचरों को दबोचा

Wed, 10 Feb 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भाई-बहन ने मिलकर एक लड़की का पर्स छीन रहे दो स्नैचरों को दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पर्स छीनने आए युवकों को भाई और बहन ने लोगों के सहयोग से दबोचकर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे डड्डूमाजरा की रहने वाली आरती ऑटो से घर के पास उतरी और पैदल ही घर की ओर चल पड़ी। वह मोहाली में प्राइवेट नौकरी करती है और ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटी थी। आरती घर की तरफ बढ़ रही थी, तभी दो युवकों ने उसका रास्ता रोका और उससे पर्स छीनने लगे।

एक लड़के ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह जोर जोर से चिल्लाने लगी। आरती की आवाज सुनकर उसका भाई अश्विनी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों बहादुरी से स्नैचरों को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद उनकी मदद के लिए आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


मौके पर ही पुलिस को बुलाकर दोनों आरोपियों को सौंप दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौरभ और विशाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सेक्टर-38 (वेस्ट) के रहने वाले है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें