फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव एक हफ्ते टला

Sun, 10 Jan 2016 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव एक सप्ताह के लिए टल गया है। मेयर चुनाव के बाद भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए दावेदारों के नामों पर मंथन शुरू हो गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि नए अध्यक्ष की कुर्सी पर भी टंडन गुट का ही कब्जा होगा, जबकि इस समय मेयर अरुण सूद भी टंडन गुट के हैं। इसके साथ ही नए अध्यक्ष के लिए विरोधी गुट ने भी प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले हाईकमान ने यह तय किया था कि रविवार को नए अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा जिसके लिए स्थानीय इकाई को भी मैसेज आ गया था लेकिन अब नए अध्यक्ष का चुनाव अगले सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। टलने के पीछे कारण बताया जा रहा है कि सगठन मंत्री इस समय बंगलुरू में अधिवेशन में व्यस्त हैं। चंडीगढ़ के साथ ही अभी पंजाब के नए अध्यक्ष का नाम तय होना है।

वर्तमान अध्यक्ष संजय टंडन पिछले छह साल से अध्यक्ष हैं। मेयर चुनाव जीतने के बाद टंडन गुट काफी खुश है इससे पहले विरोधी गुट चाहता था कि नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव मेयर चुनाव से पहले ही हो जाए लेकिन टंडन गुट इसके लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन


संजय टंडन चाहते थे कि उनके नेतृत्व में एक मेयर चुनाव जीता जा सके और उसके बाद अध्यक्ष की कुर्सी पर भी अपने करीबी को बिठाया जा सके। मालूम हो कि पार्टी प्रभात झा शहर के नए भाजपा अध्यक्ष के लिए सांसद किरण खेर, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन से भी सुझाव ले चुके हैं। अब 14 जनवरी को चुनाव होने की उम्मीद है।

कौन कौन है दावेदार
अध्यक्ष पद की दौड़ में राजेश गुप्ता, आशा जसवाल, सतिंदर सिंह और प्रदीप शर्मा का नाम शामिल है। प्रदीप शर्मा संघ से जुड़े हुए हैं जबकि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन राजेश गुप्ता को नया अध्यक्ष बनवाना चाहते है। पूर्व सांसद सत्यपाल जैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन सतिंदर सिंह को नया अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें