ट्राइसिटी में कारपोरेट जगत के कर्मचारी एडवेंचर स्पोर्ट्स में हिस्सा लेकर अपने को तरोताजा कर सकते हैं। वोलेनो इंटरप्राइज इंटरटेनमेंट की ओर से एक मेगा इवेंट किया जाएगा। इसमें इंटरटेनमेंट के तड़के के साथ चैलेंज भी खूब होंगे।
यह इवेंट मोहाली के सेक्टर 85 स्थित वेव स्टेट में 17 जनवरी को होने जा रहा हैं। इसमें ट्राइसिटी के कारपोरेट जगत के कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। इस इवेंट केबारे में वोलेनो केफाउंडर अदन अदीब और जेबा शनिवार को शहर में थे। इन्होंने बताया कि यह इवेंट अपने आप में एक चैलेंज की तरह होगा।
इसमें फुल मस्ती और इंटरटेनमेंट के साथ प्रतिभागी चुनौतियों से भरे रास्तों से गुजरते हुए दिखाई देंगे। जेबा ने बताया कि वह इस इवेंट को इससे पहले हैदराबाद, बंगलुरू, चेन्न्नई में करवा चुके हैं।
मोहाली में यह पांचवां इवेंट होगा। इन्होंने बताया कि कारपोरेट जगत के कर्मचारी रोजाना के काम काज से हट कर इस इवेंट में हिस्सा लेते हुए अपने को तरोताजा महसूस करेंगे। इन्हें आम जिंदगी में जो मौका नही मिलता। इस इवेंट में वह विभिन्न जगहों से गुरजते हुए अपने आप का परख सकेंगे।
खास तरह का बनाया गया ट्रैक
इस इवेंट के लिए मोहाली के सेक्टर 85 स्थित वेव स्टेट में 5 किलोमीटर का एक विशेष ट्रैक बनाया गया है। हर 300 मीटर के बाद प्रतिभागियों केलिए रोमांच और चुनौतियों से भरी रुकावटें खड़ी की गई हैं। जिसे पार करते हुए उन्हें आगे बढ़ना है। हर रुकावट को पार करने के प्वाइंट मिलेंगे।
इनमें 15 मीटर के रस्से पर घंटी बंधी होती है जिसपर चढ़कर उसे हिलाना होता हैं। इसके बाद चार फुट का गड बनाया गया है जो गंदे पानी से निकलते हुए प्रतिभागी को आगे बढ़ना होता है। इसके बाद अंत में 32 फीट और 4 फुट का गहरा कंटेनर रखा है जिसमें 12 टन बर्फ की टुकड़ियां होंगी। जिसमें गुजरते हुए प्रतिभागी को आखिरी राउंड पार करना होगां।
फुल इंटरटेनमेंट- इस इवेंट में 1000 लोग हिस्सा लेंगे।उनके लिए फुल मस्ती का इंतजाम रखा गया हैं। इस इवेंट में एक साथ हिस्सा लेने की बजाए 100 लोगों के बैच एक समय में गतिविधियों में भाग लेगा। बाकी लोगों के इंटरटेनमेंट केलिए अलग से स्टेज सजाई गई है। जहां जुंबा डांस, बीच वालीबॉल, फुटबॉल, गाड़ी पुल करने जैसे रोमांचक गेमों में प्रतिभागी हिस्सा लेकर मस्ती करते हुए दिखाई देंगे।
विजेता को मिलेगी गाड़ी- आयोजकों ने बताया कि मोहाली में यह पांचवां इवेंट है। इस तरह के10 इवेंट में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के अंक जोड़े जाएंगे। जिसके अधिक अंक होंगे। उसे इनाम केरूप में मारुति सुजूकी की स्विफ्ट गाड़ी मिलेगी।