फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दूरबीन से किरण खेर की खोज : कांग्रेस ने पूछा- सांसद गायब क्यों हैं तो भाजपा ने कही ये बात

Thu, 01 Apr 2021 02:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • कांग्रेसियों के सवाल पर अरुण सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- सांसद हैं बीमार 
  • कांग्रेस ने भी जताई सहानुभूति, किरण खेर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
विज्ञापन
दूरबीन से सांसद किरण खेर को खोजतीं कांग्रेस नेता दीपा दुबे।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेढ़ साल से ज्यादा समय से शहर की जनता भाजपा से बार-बार एक ही सवाल कर रही है कि सांसद गायब क्यों हैं। सांसद किरण खेर न लोकसभा पहुंच रही हैं और न ही नगर निगम सदन की बैठक में हिस्सा ले रही हैं। इस संदर्भ में चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद को बुधवार को प्रेसवार्ता कर सांसद किरण खेर की बीमारी के बारे में सफाई देनी पड़ी। उधर, चंडीगढ़ कांग्रेस ने कहा है कि सांसद किरण खेर से पार्टी को पूरी सहानुभूति है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरमेल केसरी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से सवाल किया कि जब 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने कहा था कि आपका वोट किरण खेर को नहीं सीधे मुझे जाएगा तो वह आज शहर के बारे में क्यों नहीं सोच रहे हैं। पानी के दाम तीन गुना तक बढ़ा दिए गए, बिजली विभाग का निजीकरण किया जा रहा है, सड़कें गड्ढों में बदल चुकी हैं।

सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। केंद्र से फंड नहीं मिल रहा है। लोगों पर टैक्स पर टैक्स थोपे जा रहे हैं। इसे लेकर जब कांग्रेस ने जगह-जगह आंदोलन शुरू किया और भाजपा पार्षदों को उन्हीं के वार्ड में घेरना शुरू किया तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को किरण खेर की बीमारी के बारे में सफाई देनी पड़ी।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यह कहते तो अच्छा होता
हरमेल केसरी ने कहा कि अच्छा लगता यदि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शहर की टूटी हुई सड़कों के बारे में कुछ कहते, पानी और पार्किंग के बढ़े दाम कैसे कम करने हैं, उस पर कुछ बोलते या फिर यह बताते कि इंडस्ट्रियल प्लॉट को कैसे और कब लीज होल्ड से फ्री होल्ड करवाएंगे।

प्लाजा में दूरबीन लेकर सांसद को ढूंढा
सेक्टर-17 प्लाजा में महिला कांग्रेस ने लापता सांसद को दूरबीन लेकर ढूंढने का प्रयास किया। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने दूरबीन लेकर आमजन और सेक्टर-17 मार्केट की दुकानों में जाकर पता किया कि सांसद किरण खेर आपकी दुकान में आई हैं क्या। उन्होंने कहा कि लोकसभा स्पीकर को पत्र भेजकर मांग की जाएगी कि सांसद अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहीं, उनका मासिक वेतन बंद कर दिया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें