चंडीगढ़। महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में चंडीगढ़ ने त्रिपुरा को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से शिकस्त दी। यह मैच सोमवार को हरियाणा के झज्जर स्थित सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में खेला गया। टॉस जीतकर त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन चंडीगढ़ के कसी गेंदबाजी के सामने उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। टीम 20 ओवर में 88/8 ही बना सकी। अस्मिता देबनाथ शीर्ष स्कोरर रहीं, जबकि काश्वी गौतम, तरुणिका, शिवाली और आराधना बिष्ट ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की ओपनर जोड़ी ने शानदार 61 रनों की साझेदारी की। ट्विंकल पाठक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी साथी याशिका ने 24 रन जोड़े। कप्तान काश्वी गौतम ने भी 13 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ ने 16.1 ओवर में 90/1 बनाकर आसान जीत दर्ज की।