फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी 15 व 16 मार्च को रहेंगे हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों ने नौ ट्रेड यूनियनों का एक दिवसीय धरना सेक्टर-17 बैंक स्क्वेयर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के समक्ष आयोजित किया। यह धरना दो सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के खिलाफ दिया गया, जिसकी घोषणा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को दिए अपने बजट भाषण में की थी।
विज्ञापन

धरने के दौरान फैसला लिया गया कि वित्तमंत्री के फैसले के खिलाफ बैंककर्मी 15 व 16 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे। किसान, एमएसएमई, छात्र वर्ग, एसएचजी, रिटायर्ड लोगों से अपील की गई कि वे हड़ताल में शामिल हों और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करें। धरने को संबोधित करते संजीव बंदलीश ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक छोटे किसानों और उद्योगों को कर्ज देने का काम करते हैं। यदि बैंकों का निजीकरण हो गया तो इनकी सुनवाई बंद हो जाएगी। निजीकरण का उद्देश्य सरकारी विभागों को खत्म करना है, जिसके खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
इस मौके पर मौजूद यूएफबीयू के ट्राइसिटी संयोजक दीपक शर्मा ने कहा कि निजीकरण राष्ट्र हित के लिए पूरी तरह से असक्षम है। निजीकरण से हजारों बैंक कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। इस मौके पर यूएफबीयू के विभिन्न घटकों में एसके गौतम, जगदीश राय, बीएस गिल, यूएफबीयू (ट्राइसिटी) के संयोजक संजय शर्मा व हरविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें