फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratan Tata Death: चंडीगढ़ के आर्टिस्ट ने टाटा नमक से बनाया रतन टाटा का पोर्ट्रेट, भेंट की श्रद्धांजलि

Thu, 10 Oct 2024 03:43 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। चंडीगढ़ के युवा आर्टिस्ट वरुण टंडन ने अपने अंदाज में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है। वरुण ने टाटा नमक से रतन टाटा का चित्र (पोर्ट्रेट) तैयार किया है।
विज्ञापन
टाटा नमक से तैयार रतन टाटा का पोर्ट्रेट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने बुधवार रात 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वीरवार को उनके अंतिम संस्कार किया गया। चंडीगढ़ के युवा आर्टिस्ट वरुण टंडन ने अपने अंदाज में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है। 
विज्ञापन


वरुण टंडन ने महान भारतीय व्यवसायी स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए  टाटा नमक (देश की सेहत, देश का नमक) से उनका चित्र (पोर्ट्रेट) तैयार किया है। रतन टाटा का पोर्ट्रेट बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वरुण टंडन ने अपनी इस कलाकृति में टाटा कंपनियों से संबंधित अन्य प्रोडक्ट्स को भी उकेरा है। 

विज्ञापन


बताते दें कि शहर के युवा आर्टिस्ट वरुण टंडन कई बड़ी हस्तियों के पोर्ट्रेट बना चुके हैं। वह 3डी पोर्ट्रेट भी बनाते हैं। इससे पहले वे हेलीकाप्टर क्रेश में सीडीएस बिपिन रावत की दुखद मृत्यु पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सेना की वर्दी से उनका पोर्ट्रेट बनाया था। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सीएम बनने पर झाड़ू की तिलियों से उनका पोर्ट्रेट बनाया था। इसके अलावा वह अब तक हजारों पोर्ट्रेट बना चुके हैं। इस युवा कलाकार की कलाकारी वाकई में बहुत अलग है। खास बात यह है कि वरुण टंडन जो भी पोर्ट्रेट तैयार करते हैं उसमें गजब की कलाकारी करते हैं। खास बात यह है कि वरुण पोर्ट्रेट बनाने के लिए पेंट ब्रश का इस्तेमाल नहीं करते बल्कि वह अलग-अलग सामग्री से इन पोर्ट्रेट्स को तैयार करते हैं। इसके लिए वह अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। 
विज्ञापन


वरुण टंडन मूलरूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। वरुण ने बताया कि उन्होंने कभी आर्ट वर्क की स्टडी नहीं की है। उन्होंने बीएसई की है और पेशे से ग्राफिक डिजाइनर हैं। वरुण सेल्फ थॉट से पोर्ट्रेट बनाते हैं। वह हर क्षेत्र में नाम कमा चुकी हस्तियों के पोर्ट्रेट बनाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें