फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी एडवाइजर देव ने बच्चों संग दौड़ाई साइकिल

Sun, 14 Feb 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
युवसत्ता व गो ग्रीन क्लब ने साइकिलिंग एक्टिविटी कराई और उसमें एडवाइजर विजय कुमार देव ने बच्चों संग साइकिल दौड़ाई। इसका आयोजन सुखना लेक पर किया गया। साल की पहली साइकिलिंग एक्टिविटीज में सलाहकार देव ने 100 से ज्यादा बच्चों के साथ साइकिलिंग का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


ट्रैकिंग की तरह हर महीने विभाग की ओर से साइकिलिंग का आयोजन करने का फैसला किया गया है। इस गतिविधि का मकसद साइकिलिंग को बढ़ावा देना और लोगों को प्रकृति का अहसास कराना है। इस मौके पर सलाहकार विजय कुमार देव ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना देश के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

इस दिशा में साइकिल का प्रयोग करना भी एक बेहतर सहयोग है। इससे पर्यावरण तो सुरक्षित रहेगा, साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया गया कि साइकिलिंग एक्टिविटीज जैसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए, जिससे शहरवासियों में साइकिलिंग की एक आदत बन जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट संतोष कुमार ने बताया कि साइकिलिंग  का कैलेंडर डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर अपलोड है। इसमें हर महीने साइकिलिंग की तारीख सुनिश्चित है। इसमें शहर का कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। इस मौके पर डीसीएफ आईएफएस बिरेंद्र चौधरी, आईएफएस अपर्णा, प्रदीप भगत, प्रमोद शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें