फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजर ने दिखाया 'दबंग डीएम' जैसा एक्शन

Fri, 09 Jan 2015 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी से लौटे प्रशासक के एडवाइजर विजय देव वीरवार को पूरे एक्शन में दिखे। सुबह एक-एक अधिकारियों से बातचीत कर एक्शन प्लान पूछा और लंच के बाद शहर के दौरे पर निकल पड़े। इस दौरान जहां खामियां दिखीं, अफसरों को फटकार लगाई। सेक्टर-17 में उन्होंने पैरों से टाइल्स उखाड़कर नगर निगम के कामों की पोल खोल दी।
विज्ञापन


उन्होंने सेक्टर-17 प्लाजा, अरोमा लाइट प्वाइंट, क्रिकेट स्टेडियम चौक व मटका चौक का निरीक्षण किया और कई खामियां पाईं। उन्होंने अधिकारियों से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि काम में लापरवाही बंद करें। काम चलाऊ वाला काम बंद करें और सेक्टर 17 की खूबसूरती को निखारने का प्रयास करें।

एडवाइजर करीब तीन बजकर 25 मिनट पर सेक्टर-17 प्लाजा पहुंचे। सबसे पहले नगर निगम के चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद से सेक्टर-17 का नक्शा समझा।

उसके बाद उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने उन्हें बताया कि अंडरग्राउंड पार्किंग बनने से सेक्टर-17 में काफी स्पेस निकल आएगा और उस जगह का ब्यूटीफिकेशन में उपयोग किया जा सकेगा। उसके बाद वे एक पेड़ के पास पहुंचे, जिसके किनारे लोग बैठे थे। उन्होंने चीफ इंजीनियर से कहा कि पेड़ के किनारे बनी फर्श ऐसी होनी चाहिए, जहां लोग बैठें तो मिट्टी न लगे। यदि मिट्टी लगेगी तो यही मिट्टी सड़क पर भी फैलेगी।
विज्ञापन


बिल्डिंग की बदसूरती देख नाराज हुए देव
प्लाजा के साथ लगती बिल्डिंगों की बदसूरती देखकर एडवाइजर ने नाराजगी जताई। उपायुक्त ने उन्हें बिल्डिंग में उगी घास भी दिखाई। एडवाइजर ने उपायुक्त से कहा कि इसे जल्द से जल्द हटवाएं। बिल्डिंग में लगे साइन बोर्ड देखकर उन्होंने कहा कि साइन बोर्ड एक साइज के होने चाहिए। इसके बारे में व्यापारियों से बातचीत करें।

नगर निगम के कामों की खोली पोल
एडवाइजर के आने से पहले नगर निगम ने प्लाजा की साफ-सफाई कर दी थी। टूट-फूट को भी दुरुस्त करवा दिया था, लेकिन एडवाइजर ने लीपापोती की पोल खोल दी। एडवाइजर जब नीलम सिनेमा के पास पहुंचे तो उन्होंने ताजातरीन लगाई गई टाइल्स पर पैर रखा और उसे हिलाया।

ऐसा करते ही उसका प्लास्टर गिरा और टाइल्स हिलने लगी। उन्होंने चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद से कहा कि ऐसे ही कामों से बदनामी होती है। सेक्टर-17 की रोड गली देखकर कहा कि ऐसा लग रहा है, जैसे यहां वर्षों से सफाई ही नहीं हुई हो। अपने फील्ड आफिसरों को हिदायत दे दें कि ऐसा काम नहीं चलेगा।

अरोमा लाइट प्वाइंट पर जाम की शिकायत
सेक्टर -22 अरोमा लाइट प्वाइंट पर होटल एंड रेस्टोरेंट इंडस्ट्री के चेयरमैन मनमोहन सिंह कोहली ने एडवाइजर से बताया कि यहां ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हैं।
तीन बार ग्रीन लाइट होने के बाद पीछे वाले वाहनोें के आगे बढ़ने का नंबर आता है। इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि अंडर पास का काम प्रोसेस में है। मेट्रो व अन्य विभागों से क्लीयरेंस चल रही है। इस पर एडवाइजर ने कहा कि वह इस प्रपोजल की स्टडी करेंगे और जल्द से जल्द इसे बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


एडवाइजर के निरीक्षण की झलकियां
1.सीआईआई के चेयरमैन दीपक कपूर ने सेक्टर-17 प्लाजा से संबंधित व्यापारियों के कई प्रपोजल एडवाइजर को सौंपे।
2.एडवाइजर ने सीआईआई के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि छह महीने में ऐसा बनाएंगे कि यह प्लाजा एलांते को टक्कर देगा।
3.उपायुक्त ने एडवाइजर को युवराज सिंह का पेट्रोल पंप भी दिखाया।
4.मटका चौक को खूबसूरत बनाने पर जोर दिया गया।
5.डिवाइडरों पर घास और फूलों वाले पौधे लगाने के निर्देश।
6.एडवाइजर के पहुंचने से पहले सेक्टर-17 की हुई साफ-सफाई।
7.जहां-जहां अधिकारियों की टीम पहुंची, वहां लगा जाम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें