फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्नी ने पार्क तोड़कर अपने घर को बनाया रास्ता, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Thu, 06 Jul 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के मंत्री चन्नी के अवैध रास्ते पर प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
पंजाब के कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से उनके आवास के सामने पार्क के बीचोंबीच बनाए गए अवैध रास्ते पर प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर चलवा दिया है। इस रास्ते पर लगाई गई पेवर ब्लाक की टाइल्स तोड़ दी गई है। जबकि जो रास्ता पार्क में से खोला गया था उसे भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग विंग ने कार्रवाई करने से पहले पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री के आवास पर जाकर उनके निजी स्टाफ को इसकी जानकारी भी दी। सूचना देने के बाद सभी पेवर टाइल्स तोड़ दी गई। जबकि पंजाब सरकार मंत्री के घर के बाहर सीधा ग्रीन बेल्ट्स से बनाए गए रास्ते को नियमों के खिलाफ ही नहीं मान रही थी। पंजाब के सीएम भी चन्नी के समर्थन में ही रहे।

गृह सचिव के आदेश पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई दोपहर को प्रशासन के इंजीनियरिंग विंग ने गृह सचिव अनुराग अग्रवाल के आदेश पर कार्रवाई की है। जबकि सलाहकार ने इस मामले में सुबह नगर निगम कमिश्नर से भी रिपोर्ट मांगी थी। नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग ने गृह सचिव को रिपोर्ट भेजी की कि जिस जमीन पर अवैध रास्ता बनाया गया है वह निगम के नहीं  प्रशासन के अंतर्गत ही आता है। इसके बाद गृह सचिव ने प्रशासन के इंजीनियर मुकेश आनंद को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने बुलडोजर के अलावा दो ट्रक भी कार्रवाई के लिए भेजे थे। 
विज्ञापन


इंजीनियरिंग विंग से जानकारी लेने पर पता चला कि जिस जगह पर 15 फुट चौड़ा अवैध रास्ता बनाया गया है वह जमीन प्रशासन के अंतर्गत आती है। इसके बाद प्रशासन के इंजीनियरिंग विंग ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

आशा जसवाल, मेयर नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें