फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना: समीक्षा बैठक के बाद प्रशासक का दावा-हम हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम, पीयू में सेना बनाएगी 100 बैड का अस्पताल  

Tue, 27 Apr 2021 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

 बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बदनौर ने दावा किया कि चंडीगढ़ में किसी चीज की कमी नहीं है। बेड उपलब्ध हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्राइसिटी में तालमेल बहुत जरूरी है, तभी सभी समस्याएं दूर होंगी। 
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस करते प्रशासक वीपी सिंह बदनौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से बिगड़ते हालात पर पंजाब के राज्यपाल व यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सभी राजनीतिक दलों की मंगलवार को बैठक बुलाई। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बदनौर ने दावा किया कि चंडीगढ़ में किसी चीज की कमी नहीं है। बेड उपलब्ध हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्राइसिटी में तालमेल बहुत जरूरी है, तभी सभी समस्याएं दूर होंगी। 
विज्ञापन

 
कोई बड़ी घोषणा नहीं, कहा- हमें सुझाव दीजिए
प्रेस वार्ता से पहले लोग उम्मीद जता रहे थे कि प्रशासक कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं, हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। प्रशासक ने लोगों को सहयोग करने का आग्रह किया और सुझाव आमंत्रित किए। प्रशासक ने कोई बड़ी घोषणा नहीं की, न ही लॉकडाउन पर कुछ कहा। हालांकि इस दौरान वह प्रशासन की तैयारियों का बखान करते नजर आए। वह बार-बार दोहराते रहे कि शहर में बैड की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अन्य राज्यों में ऑक्सीजन और बैड को लेकर मारामारी चल रही है, चंडीगढ़ में वैसी स्थिति बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने किसी अन्य राज्य का नाम नहीं लिया, लेकिन दिल्ली की तरफ इशारा जरूर किया। 

पीयू में सेना की मदद से बनेगा 100 बेड का अस्पताल
प्रशासक बदनौर ने कहा कि पीजीआई में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, हालांकि इसमें चंडीगढ़ के मरीजों की संख्या कम हैं और अन्य राज्यों के मरीज ज्यादा हैं। बदनौर ने कहा कि पीजीआई एक केंद्रीय संस्थान है, इसलिए वह अन्य राज्यों के मरीजों को मना नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में 100 बेड का एक अस्पताल शुरू करने जा रहे हैं। यह अस्पताल सेना की मदद से तैयार किया जा रहा है, जिसमें कम गंभीर मरीजों को रखा जाएगा। बदनौर ने लोगों से आग्रह किया कि वह मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। 
विज्ञापन


अब समय आ गया है, लोग एक साथ दो मास्क पहनेंः बदनौर
बदनौर ने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग दो मास्क पहनें। प्रशासक ने ट्राईसिटी के अधिकारियों में तालमेल की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा कि ट्राईसिटी में नियमों का एक समान होना बेहद जरूरी है, वरना लोगों को भी परेशानी होगी और कोरोना को रोकने में भी समस्या खड़ी होगी। प्रशासक ने कहा कि उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ भी एक बैठक की है। सभी ने अपना सहयोग देने का वादा किया है और कुछ सुझाव भी दिए हैं। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों ने सैनिटाइजेशन, बैड, ऑक्सीजन, रेमेडिसिविर आदि के मुद्दों पर सुझाव दिया है और विभिन्न सोसायटियों के सहयोग से कोरोना को हराने की बात कही है। इस पर प्रशासक ने कहा कि वह सोसायटियों की मदद लेकर कोरोना के प्रति एक बार फिर बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें