फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घरेलू एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने उठाया कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी और व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति, उपभोक्ता मामले एवं विधिक माप विज्ञान विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत शहर में विशेष प्रवर्तन टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों को नियमित निरीक्षण और छापेमारी कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, यूटी चंडीगढ़ के जारी आदेश के मुताबिक घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मामलों में घरेलू गैस की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतें भी सामने आई हैं। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए तीन अलग-अलग प्रवर्तन टीमों का गठन किया गया है।
नियमित जांच और शिकायतों के निपटारे के निर्देश
जारी आदेश के अनुसार सभी टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित चेकिंग और निरीक्षण करेंगी। घरेलू गैस सिलेंडरों के होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल की जांच की जाएगी। यदि किसी स्थान पर घरेलू गैस का गलत उपयोग या जमाखोरी पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टीमों को आम जनता से मिलने वाली शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग ने अधिकारियों को हर दिन अपनी निरीक्षण रिपोर्ट जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को सौंपने के लिए कहा है।
विज्ञापन

तीन क्षेत्रों में बांटी गई जिम्मेदारी
टीम-1 को एसडीएम साउथ क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम में इंस्पेक्टर अजय सिंह, सतविंदर सिंह, कीर्ति रानी, जगजीत सिंह और सब-इंस्पेक्टर अनिल नारद शामिल हैं।
टीम-2 एसडीएम ईस्ट क्षेत्र में कार्रवाई करेगी। इसमें इंस्पेक्टर नीरज घई, संदीप ग्रेवाल, भलजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह और सब-इंस्पेक्टर उधम सिंह को शामिल किया गया है।
टीम-3 को एसडीएम सेंट्रल क्षेत्र में निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस टीम में इंस्पेक्टर सौरव चौधरी, सूरज सिंह, कपिल कुमार, इंस्पेक्टर ग्रेड-2 तरुण नरूला और सब-इंस्पेक्टर विजय मिधा शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें