फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी, नए साल में चंडीगढ़ के हर वर्ग को होगा फायदा, भेजा गया प्रस्ताव

Fri, 20 Dec 2019 12:12 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
नए साल में चंडीगढ़ के पेशनधारकों को बड़ा लाभ हो सकता है। बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन रिवाइज करके इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले तीन साल से पेंशन बढ़ाने की मांग करते हुए बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को यह सुविधा देने के लिए सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने पेंशन बढ़ोतरी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। इस प्रस्ताव में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी करने का उल्लेख विभाग की ओर से किया गया है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले तीन साल से यूटी में पेंशन के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। जबकि साथ लगे अन्य राज्यों में हरियाणा और पंजाब हर साल इन पेंशनों के रेटों में बढ़ोतरी करता है। इसको लेकर पिछले तीन साल में कई बार पेंशन लाभार्थियों ने पेंशन बढ़ोतरी की मांग उठाई गई। अब सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने केंद्र सरकर को पेंशन में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है।

हरियाणा में हर साल बढ़ते हैं 200 रुपये
हरियाणा में राज्य सरकार बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन में हर साल 200 रुपये की बढ़ोतरी करती है। यहां अभी हर लाभार्थी को 2000 रुपये पेंशन दी जा रही है। जबकि चंडीगढ़ में इससे आधी 1000 रुपये ही पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस वर्ग में कितने हैं लाभार्थी

संख्या               वर्ग
10,977         बुजुर्ग
7,505           विधवा
3,833           दिव्यांग

पिछले तीन साल से पेंशन के रेट रिवाइज नहीं होने के कारण सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट ने यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। प्रस्ताव में 1000 रुपये प्रति महीना की पेंशन बढ़ोतरी का उल्लेख किया गया है।
- नवजोत कौर, डायरेक्टर, सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें