फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: मनीमाजरा में प्रशासन का पीला पंजा चला, 13 कनाल 7 मरले में बने घर, दुकानें ढहाई

Tue, 08 Oct 2024 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा

सार

तहसीलदार अवतार सिंह ने बताया कि यह जगह सालों पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने एक्वायर की थी। इस जगह के मालिक पहले हाई कोर्ट गए और फिर उसके बाद सुप्रीम कोर्ट दोनों जगह से हारने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे अब अपने कब्जे में लेने के लिए यहां बने सभी स्ट्रक्चर को गिरा दिया है। 
विज्ञापन
मनीमाजरा में चला बुलडोजर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ प्रशासन ने मनीमाजरा में पुलिस स्टेशन चौराहे के साथ वाली 13 कनाल 7 मारले जगह में बने घर, दुकानें, पशुओं के बाड़े और गोदाम आदि को गिरा दिया। ये अभियान मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू किया गया। 
विज्ञापन


तहसीलदार अवतार सिंह और नायब तहसीलदार सुरेश कुमार की अगुवाई में चले इस अभियान में स्टेट ऑफिस की टीम इंफोर्समेंट टीम और नगर निगम रोड विंग की टीम शामिल थी। इसके अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल भी माैके पर माैजूद रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन



इस जगह के मालिक गुरदयाल सिंह का कहना है कि उनकी पुश्तैनी जमीन है। उनकी तीन पीढ़ियां यहीं पर घर बनाकर रह रही थी लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने उनको सामान उठाने का मौका भी नहीं दिया। उनका कहना है कि वह सोमवार को डीसी के पास गए थे और 7 दिन का समय भी मांगा था। उन्होंने एफिडेविट के रूप में लिखित दिया था कि वह उन्हें 7 दिन दे ताकि वह अपना सामान घरों और दुकानों से निकल सके, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार सुबह आते ही चारों तरफ से जेसीबी मशीनें लगाकर उनकी जमीन में बनी दुकानें, घर और गोदाम को गिराना शुरू कर दिया। भाग दौड़ कर सबने अपना सामान उठाया। इस जगह पर मिठाइयों की दुकान के अलावा और बहुत सारी दुकान और पीछे बैटरियों व कबाड़ आदि के गोदाम भी थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें