वर्ष-2016 यूटी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की सौगात लेकर आएगा। आगामी साल में यूटी कर्मचारियों को कुल 132 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। कर्मचारियों को 365 में से 233 दिन ही काम करना होगा।
इन 132 छुट्टियों में 52 दिन रविवार, 51 दिन शनिवार का अवकाश होगा । जबकि त्यौहारों और विशेष अवकाश की 29 छुट्टियां रहेंगी। यूटी प्रशासन ने शुक्रवार को वर्ष-2016 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया।
विशेष दिवस
गणतंत्र दिवस------------26 जनवरी
गुरु रविदास जयंती--------22 फरवरी
महा शिवरात्रि--------------7 मार्च
होली--------------------24 मार्च
गुड फ्राइडे----------------25 मार्च
बैसाखी------------------13 अप्रैल
रामनवमी-----------------15 अप्रैल
महावीर जयंती-------------20 अप्रैल
स्वतंत्रता दिवस------------15 अगस्त
जन्माष्टमी----------------25 अगस्त
ईद-उल-जुहा--------------12 सितंबर
महात्मा गांधी जयंती--------2 अक्तूबर
दशहरा-------------------11 अक्तूबर
मुहर्रम-------------------12 अक्तूबर
गोवर्धन पूजा-------------31 अक्तूबर
गुरुनानक जयंती-----------14 नवंबर
गुरु तेग बहादुर दिवस--------24 नवंबर
वैकल्पिक छुट्टियां
मकर संक्रांति-------------14 जनवरी
गुरु गोबिंद सिंह जयंती------16 जनवरी
बसंत पंचमी--------------12 फरवरी
ईद-उल-फितर-------------6 जुलाई
रक्षाबंधन----------------18 अगस्त
गणेश चतुर्थी--------------5 सितंबर
महर्षि बाल्मिकी जयंती------16 अक्तूबर
करवा चौथ---------------19 अक्तूबर
भाईदूज-------------------1 नवंबर