फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: चंडीगढ़ को मिली 32210 खुराक, जल्द शुरू होगा युवाओं का वैक्सीनेशन 

Wed, 12 May 2021 08:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

 टीकाकरण को तेज करने के लिए प्रशासन ने फैसला लिया है कि शहर के स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, ताकि वहां युवा जाकर वैक्सीन लगवा सकें।
 
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंची वैक्सीन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ यूटी प्रशासन को बुधवार को कोरोना वैक्सीन की 32210 हजार खुराक मिल गई है। अब शुक्रवार से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगाने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। टीकाकरण को तेज करने के लिए प्रशासन ने फैसला लिया है कि शहर के स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, ताकि वहां युवा जाकर वैक्सीन लगवा सकें।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने कहा है कि 18 से 45 साल के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर स्लॉट बुक करना पड़ेगा। इस उम्र के लोगों में वॉक-इन-वैक्सीनेशन की सुविधा नहीं होगी। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि फिलहाल जो वैक्सीन सेंटर प्रशासन की ओर से बनाए गए हैं, उनके अलावा कुछ स्कूलों में भी इस ग्रुप के लिए नए वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। जल्द ही इन जगहों के बारे में जानकारी प्रशासन की ओर से दी जाएगी। 


उन्होंने कहा कि कई चरणों में युवाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी, ताकि एक समय पर ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो। बता दें कि अभी तक वैक्सीन न मिलने की वजह से 18 से 45 साल के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान रुका हुआ था। चंडीगढ़ प्रशासन ने बीते दिनों एक लाख वैक्सीन की खुराक का कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट को आर्डर दिया था। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अस्पताल भी अब सीधे वैक्सीन निर्माता कंपनियों से वैक्सीन खरीद सकते हैं। शहर के चैतन्य अस्पताल ने सीरम इंस्टीट्यूट से करीब 12000 वैक्सीन खरीदे हैं। चैतन्य अस्पताल के ऑर्डर को वैक्सीन निर्माता कंपनी ने स्वीकार भी कर लिया है। प्रशासन ने कहा है कि अस्पताल के पास जैसे ही वैक्सीन पहुंचेगी, वह पैसे लेकर टीका लगाने का अभियान शुरू कर सकते हैं।

प्रशासन ने सात नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए
शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते यूटी प्रशासन ने बुधवार को सात नए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की घोषणा की है। ये माइक्रो कंटेनमेंट जोन सेक्टर-18, 20, 21, 30, 48 और रामदरबार फेज-2 में बनाए गए हैं। डीसी मनदीप सिंह बराड़ की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़ अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की जांच भी की जाएगी। बता दें कि प्रशासन पिछले एक हफ्ते से रोजाना कंटेनमेंट जोन बना रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें