फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा : अवैध संबंध में प्रेमिका के दूसरे प्रेमी ने ली थी जान, आजमगढ़ से धरा गया आरोपी  

Mon, 15 Mar 2021 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • चंडीगढ़ के सेक्टर-53 के गुरुद्वारा साहिब के पास मिला था शव 
  • हत्या के आरोप में मृतक की प्रेमिका का दूसरा प्रेमी गिरफ्तार 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पकड़ा गया हत्या का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-53 के गुरुद्वारा साहिब के पास मिले केदार के शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद केदार की हत्या के मामले में कजहेड़ी निवासी कमल उर्फ कोमल (52) को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि केदार का एक महिला से संबंध था। उसी महिला से आरोपी के भी संबंध थे। इसी के चलते आरोपी ने केदार की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया। रविवार को पुलिस आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। 


8 मार्च को सेक्टर-53 में फर्नीचर मार्केट स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास कजहेड़ी निवासी केदार का खून से लथपथ शव मिला था। जांच में सामने आया था कि केदार मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाला था और यहां एक बेकरी में रहकर काम करता था। रविवार को काम से छुट्टी के चलते वह सेक्टर-54 में अपने चाचा के यहां गया था। वहां से लौटने के दौरान उसकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने टीम गठित कर मृतक के मोबाइल नंबर की जानकारी खंगाली। इसमें केदार की महिला मित्र का नंबर सामने आया। पुलिस महिला के सेक्टर-54 स्थित उसके घर पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि उसका कमल नामक एक व्यक्ति से भी संबंध है। वारदात से एक दिन पहले कमल व केदार के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने जब कमल को फोन किया तो उसका नंबर बंद था। जांच में सामने आया कि आरोपी चंडीगढ़ से भाग चुका है। इसके बाद पुलिस ने कमल को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे हुई हत्या 
पुलिस की जांच में सामने आया कि केदार का महिला के साथ संबंध कमल को पसंद नहीं था। सात मार्च की रात को कमल गुरुद्वारा साहिब के पास केदार का इंतजार करने लगा। उसे केदार के बारे में पूरी जानकारी थी। वह कब कहां जाता है। वारदात वाली रात जब केदार वहां से गुजरा, तो कमल ने उसके सिर पर डंडे से वार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद कमल ने अपना मोबाइल बंद किया और मौके से फरार हो गया। अगले दिन केदार को मृत देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी गई लेकिन तब तक कमल आजमगढ़ फरार हो गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें