चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 95 मरीज मिले जबकि तीन मरीजों के मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में से दो ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया था। संक्रमण दर 3.33 प्रतिशत रहा। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 2855 लोगों की जांच की। वहीं, सात दिन की अवधि पूरी करने पर 180 मरीजों की छुट्टी की गई। इसके बाद शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 728 रह गई है जबकि अब तक 1149 मरीजों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती मरीजों की संख्या 116 व वेंटीलेटर पर भर्ती मरीजों की संख्या 23 है।
इनकी हुई मौत
1. सेक्टर-45 निवासी 80 साल की वृद्धा को अचेत अवस्था में जीएमसीएच-32 लाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और वह मधुमेह व उच्च रक्तचाप की मरीज थी। उसने कोरोना टीके की खुराक नहीं लगवाई थी।
2. सेक्टर-29 निवासी 75 साल के वृद्ध को भी अचेत अवस्था में जीएमसीएच 32 लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मधुमेह व उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था। उसने भी टीका नहीं लगवाया था।
3. सेक्टर-22 निवासी 65 साल के कोरोना संक्रमित वृद्ध का मौत हो गई। उसने टीके की दोनों खुराक लगवाई थी।