फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन टीकाकरण अभियान के पहले दिन 546 ने लगवाई पहली खुराक

विज्ञापन
पजाब के राज्यपाल व यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की पत्नी अलका सिंह सेक्टर सात की डिस्पेंसरी में क
विज्ञापन
चंडीगढ़। जन टीकाकरण अभियान के पहले दिन सोमवार को 556 लोगों ने टीका लगवाया। 60 वर्ष से अधिक आयु और 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों में टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखा। लोगों के उत्साह से स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुजुर्गों और मरीजों ने स्वास्थ्यकर्मियों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले ही दिन उनकी तुलना में ज्यादा संख्या में टीका लगवाकर एक सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया। बता दें कि कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। पहले चरण के पहले दिन 374 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया था। वहीं, तीसरे चरण में सोमवार को पहले ही दिन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 556 लोगों ने टिका लगवाकर यह साबित कर दिया कि वह टीकाकरण को लेकर काफी सजग हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस, प्रशासन व अन्य विभागों से सेवानिवृत्त कई पूर्व उच्च अधिकारियों ने टीकाकरण के लिए एडवांस बुकिंग करा ली है।
देशभर में एक साथ टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने के कारण पहले दिन सर्वर की धीमी रफ्तार ने काफी परेशान किया। इसे लेकर कुछ केंद्रों पर लाभार्थियों को बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ा। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि जिन मरीजों और लाभार्थियों को पहले दिन टीका नहीं लगा, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं। क्योंकि इस तरह की समस्या पहले चरण में भी सामने आई थी। धीरे-धीरे तकनीकी दिक्कत दूर हो जाएगी। डॉ. कंग ने बताया कि पहले दिन टीका लगवाने वाले 546 लाभार्थियों में से किसी को भी किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अगर किसी लाभार्थी को किसी तरह की समस्या हो तो वह हेल्पलाइन नंबर 1075 पर तत्काल कॉल कर इसकी सूचना दें।
विज्ञापन

बॉक्स
पहले दिन इन प्रमुख लोगों ने लगवाया टीका
जन टीकाकरण अभियान के पहले दिन पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और उनकी पत्नी अल्का। पूर्व डीजीपी पंजाब एनपीएस औलख, पूर्व डीजीपी यूपी हरमोल सिंह गिल, पूर्व डीजीपी राजस्थान अमरजोत सिंह गिल, पूर्व डीजीपी पंजाब पीसी डोगरा, पूर्व मुख्य सचिव पंजाब सर्वेश कौशल, पूर्व गृह सचिव चंडीगढ़ कृष्ण मोहन, पूर्व डीपीआई (कॉलेज) पंजाब रूप औलख ने टीका लगवाया।
बॉक्स
किस केंद्र पर कितने लोगों का टीकाकरण
केंद्र गंभीर बीमार 60 वर्ष से ज्यादा
जीएमसीएच 32 के दो केंद्रों पर 6 47
जीएमएसएच 16 के केंद्र नंबर 1 पर 0 106
जीएमएसएच 16 के केंद्र नंबर 2 पर 0 3
सिविल अस्पताल सेक्टर -45 23 6
सिविल अस्पताल मनीमाजरा 0 8
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर 49 0 11
पीजीआई लेक्चर थिएटर कांप्लेक्स 23 0
पीजीआई एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर 0 13
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर 23 0 49
राजभवन डिस्पेंसरी सेक्टर-7 0 5
चैतन्य हॉस्पिटल 0 96
धर्मा हॉस्पिटल 2 48
लैंड मार्क हॉस्पिटल 1 10
हीलिंग हॉस्पिटल 5 55
संतोख हॉस्पिटल 3 36
बॉक्स
चार और निजी अस्पतालों को बनाया टीकाकरण केंद्र
स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर अमनदीप कंग ने बताया कि अभियान के अंतर्गत तीसरे चरण के लिए चार और निजी अस्पताल को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। उनमें ईडेन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन, केयर पार्टनर हार्ट सेंटर सेक्टर-19, मुकुट हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट सेक्टर-34 और चंडीगढ़ सिटी हॉस्पिटल सेक्टर-8 शामिल हैं। इन अस्पतालों में भी मंगलवार से टीका लगाया जाएगा।
बॉक्स
तकनीकी दिक्कत से हुई परेशानी
तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के पहले दिन सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल में गंभीर मरीजों को टीका लगवाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। तकनीकी रुकावट के कारण कई मरीजों को घंटों इंतजार करने के बावजूद बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा। इस दौरान मरीजों की डॉक्टरों से कहासुनी भी हुई। डॉक्टर कंग का कहना है कि जिन मरीजों ने खुद से पंजीकरण किया था उनका सत्यापन आसानी से हो जा रहा था इसलिए उन्हें टीका लगवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ा। जबकि जिन मरीजों का पंजीकरण केंद्र पर किया गया उनका सत्यापन नहीं हो पा रहा था जिसकी मुख्य वजह सर्वर की धीमी रफ्तार थी।
बॉक्स
आज भी होगा टीकाकरण
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. कंग ने बताया कि मंगलवार को भी पूर्व की ही तरह टीकाकरण किया जाएगा। एडवांस बुकिंग (पंजीकरण) करा चुके लोगों के साथ ही अन्य लाभार्थी केंद्र पर पंजीकरण करवाकर टीका लगवा सकते हैं। टीकाकरण सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक होगा।
कोट
बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों ने पहले दिन बड़ी संख्या में टीका लगवाकर यह साबित कर दिया है कि उन्हें इस टीके की अहमियत समझ आ चुकी है। उनका उत्साह सकारात्मक परिणाम मिलने का इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

-डॉ अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें