फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के 30 हजार व्यापारी ईबे पर ऑनलाइन बेचेंगे अपने उत्पाद 

Thu, 08 Dec 2016 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ई-बे
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज को देखते हुए चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट ईबे से हाथ मिलाया है। व्यापार मंडल में 30 हजार व्यापारी सदस्य हैं। ये सभी अब साइट पर ऑनलाइन उत्पाद बेच सकेंगे। साइट पर चंडीगढ़ के व्यापारियों के लिए अलग से एक पेज होगा।
विज्ञापन


बुधवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल वोहरा ने कहा कि 7-8 माह से हमारी ईबे से बात चल रही थी। अब सारी बातें फाइनल हो चुकीं हैं। अब व्यापारी चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी अपने उत्पाद बेच पाएंगे। 

व्यापार में नोटबंदी से 50 से 60 फीसदी की कमी
व्यापारियों ने कहा कि नोटबंदी के बाद से व्यापार में 50 से 60 फीसदी कमी आ चुकी है। उन्हें उम्मीद है कि अब ऑनलाइन उत्पाद बेचने से नुकसान में कमी लाई जा सकेगी। चंडीगढ़ का ग्राहक जिस दिन किसी सामान का ऑर्डर करेगा, वह उसे उसी दिन पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन की कोशिश का समर्थन मगर कैशलेस नामुमकिन
व्यापारियों का कहना है कि शहर को 100 फीसदी कैशलेस नहीं बनाया जा सकता है। शहर के सभी व्यापारी प्रशासन की इस कोशिश का समर्थन करते हैं, लेकिन ऐसा करना नामुमकिन है। 

नगदी के बिना लेनदेन संभव ही नहीं है। हर दुकानदार ग्राहकों के लिए स्वाइप मशीन, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, और चैक का विकल्प भी रखेगा, लेकिन स्वाइप मशीनों के लिए आवेदन के बावजूद व्यापारियों को अभी तक स्वाइप मशीनें नहीं मिली हैं। बैंक अधिकारी व्यापारियों को कम से कम एक महीने और इंतजार करने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें