10 साल की बच्ची से रेप हुआ और वह एक बेटी की मां भी बन गई। मामले में पुलिस जांच में अब ऐसा सच सामने आया है, जानकर मां बाप फूट फूट कर रोये। दरअसल, मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी (बच्ची का दूसरा मामा) की डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब साफ हो गया है कि नवजात बच्ची का पिता कौन है।
सूत्रों के अनुसार सोमवार को पुलिस ने यह रिपोर्ट अदालत में सौंप दी। अब अदालत इस पर मंगलवार को सुनवाई करेगी। वहीं, डीएनए रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद पुलिस इसी सप्ताह दूसरे आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है, जिससे उसके खिलाफ जल्द ट्रायल शुरू किया जा सके। 8 सितंबर को विशेष अदालत में सौंपी गई पहले मामा की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
इसके बाद पुलिस ने बच्ची की दोबारा काउंसिलिंग की तो दूसरे आरोपी (दूसरे मामा) का नाम सामने आया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के दोबारा धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज करवाने के बाद 19 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे।