फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की बच्ची से रेप केस में सामने आया ऐसा सच, मां बाप फूट फूट कर रोये

Wed, 11 Oct 2017 09:04 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुराचार किया
विज्ञापन
10 साल की बच्ची से रेप हुआ और वह एक बेटी की मां भी बन गई। मामले में पुलिस जांच में अब ऐसा सच सामने आया है, जानकर मां बाप फूट फूट कर रोये। दरअसल, मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी (बच्ची का दूसरा मामा) की डीएनए रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब साफ हो गया है कि नवजात बच्ची का पिता कौन है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सोमवार को पुलिस ने यह रिपोर्ट अदालत में सौंप दी। अब अदालत इस पर मंगलवार को सुनवाई करेगी। वहीं, डीएनए रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद पुलिस इसी सप्ताह दूसरे आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है, जिससे उसके खिलाफ जल्द ट्रायल शुरू किया जा सके। 8 सितंबर को विशेष अदालत में सौंपी गई पहले मामा की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

इसके बाद पुलिस ने बच्ची की दोबारा काउंसिलिंग की तो दूसरे आरोपी (दूसरे मामा) का नाम सामने आया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के दोबारा धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज करवाने के बाद 19 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार सैंपल चंडीगढ़ से बाहर किसी लैब में भेजे थे

child rape
इस बार पुलिस ने डीएनए सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ से बाहर किसी लैब में भेजे थे। दोनों मामाओं की हवस की शिकार हुई दस वर्षीय बच्ची ने इसी साल 17 अगस्त को बच्ची को जन्म दिया था। इससे पहले जिला अदालत की विशेष कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक बच्ची के गर्भपात की याचिका खारिज कर चुका था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जीएमसीएस-32 के डॉक्टरों के विशेष पैनल ने बच्ची की जांच के बाद उसके गर्भपात से इनकार कर दिया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल को बच्ची के इलाज और डिलिवरी की जिम्मेदारी सौंपी थी।

यह है मामला
पिछले महीने 10 साल की बच्ची के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद पता चला कि बच्ची छह महीने की गर्भवती है। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्ची ने बताया कि उसके मामा ने ही उससे कई बार गलत काम किया है। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट और मां की शिकायत के आधार पर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें