चंडीगढ़। रविवार को हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने साथ ही 40 से 50 किमी की प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान गर्म हवाओं से भी राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की रात से पश्चिमी विक्षोभ का दबाव रहेगा। इस कारण मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले पांच दिनों में भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।