फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई तो ये पढ़ें

Wed, 05 Feb 2014 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने पर ट्रैफिक पुलिस ने 20 जनवरी से अब तक 416 वाहनों के चालान काटे। इनमें 368 चालान चार पहिया और 48 चालान दो पहिया वाहनों के हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चार पहिया वाहनों का चालान तीन हजार रुपये और दो पहिया वाहनों का चालान दो हजार रुपये का भुगतान करने पड़ेगा।

आरएलए ने कुछ समय पहले ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वाले वाहन चालकों के चालान काटने के लिए कहा था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने के लिए प्रशासन से नोटिफिकेशन जारी करवाई थी।

नोटिफिकेशन जारी करवाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों को अपनी-अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट लगाने के लिए कहा था। जिन लोगों ने नंबर प्लेट नहीं लगवाई थी तो उनका ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को भी चालन काटे।
विज्ञापन

 
इस सीरिज के वाहनों के गए चालान
ट्रैफिक पुलिस ने सीएच 01एडब्ल्यू, सीएच 01एयू, सीएच 01एवी, सीएच 01 एटी, सीएच 01एस , सीएच 01 एआर, सीएच 01 एक्यू, सीएच 01एपी,  सीएच 01 एएन के चालान काटे है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें