फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्युनिटी सेंटर के लिए नहीं कटने देंगे पेड़

Wed, 05 Feb 2014 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-दो के पार्क में प्रस्तावित कम्युनिटी सेंटर का लोगों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि यहां इस सेंटर के बनने से पेड़ काटे जाएंगे, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा और यदि कम्युनिटी सेंटर बन भी गया तो यहां आने वालों को पार्किंग की दिक्कत आएगी।
विज्ञापन


रेजीडेंट्स की तरफ से हुडा, नगर निगम के अलावा अन्य प्रशासनिक विभागों को शिकायतें दी जा चुकी हैं। करीब डेढ़ एकड़ भूमि में सामुदायिक केंद्र बनाना है, जिसके लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण को नियमों के तहत बताया गया।

पेड़ों को काटकर कम्युनिटी सेंटर बनाने से आसपास के पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। साथ ही पेड़ों की कटाई होगी, जिससे दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। प्रशासन को पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से जरूरी पहलुओं पर गौर करना चाहिए।
विज्ञापन

- एसएस गांधी, प्रधान, इको क्लब

पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से जरूरी मानकों की अनदेखी कर कम्युनिटी सेंटर के निर्माण को मंजूरी दी गई है। यहां न तो इंटरनल रोड्स पर जगह हैं और न ही आसपास पार्किंग के इंतजाम। निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को भी नुकसान होगा। अगर इस प्रोजेक्ट को नहीं रोका गया तो अदालत में याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन

- एएस पंजरथ, विंग कमांडर

पंचकूला में ग्रीनरी कम होने लगी है। इसके बावजूद एक सुंदर पार्क से हरियाली को खत्म करने की तैयारी की जा रही है। इस पर रोक लगाया जाना जरूरी है।
- मधुर प्रीत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें