फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार का चालान काटा, उतरवाई नीली बत्ती

Wed, 31 Dec 2014 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-7 स्थित स्कूटर मार्केट के सामने मंगलवार दोपहर पुलिस ने स्पेशल नाके दौरान एक तहसीलदार की गाड़ी पर लगी नीली बत्ती उतरवाई। साथ ही तहसीलदार की गाड़ी का चालाना काटा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उक्त अधिकारी बत्ती संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके चलते कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने फेज-7 स्थित स्कूटर मार्केट के पास एक विशेष नाका लगाया गया था। इसी दौरान दोपहर में एक  नीली बत्ती लगी इनोवा कार आई। पुलिस मुलाजिमों ने उक्त गाड़ी को रोका। साथ ही चालक को गाड़ी के दस्तावेज पेश करने ने कहा।

गाड़ी चला रहे गुरमुख सिंह ने गाड़ी संबंधी सारे दस्तावेज पेश कर दिए। लेकिन, जब उन्हें नीली बत्ती संबंधी कागज दिखाने को कहा, तो वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। फिर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते उक्त व्यक्ति की गाड़ी से नीली बत्ती उतार ली। साथ ही गाड़ी का चालान काट दिया। साथ ही व्यक्ति का लाइसेंस अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


लाइसेंस पर व्यक्ति का नाम गुरमुख सिंह लिखा हुआ है। वहीं, एड्रेस वाली जगह पर तहसीलदार कम एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट मुक्तसर साहिब पंजाब लिखा हुआ था। नाके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि उक्त अधिकारी नीली बत्ती संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके चलते कार्रवई की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें