फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में सीजीएसटी सुपिरिटेंडेंट 3 दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (सीजीएसटी) के सुपरिंटेंडेंट विजय सेहरा को 20 हजार रुपये रिश्वत मामले में सीबीआई अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए 5 दिन का रिमांड मांगा, तीन दिन के लिए मंजूरी मिली। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-17 से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सीबीआई को शिकायत मिली थी कि सेहरा ऑटो चालक से सर्विस टैक्स के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। ऑटो चालक ने कहा कि इतने पैसे देने की उसकी हैसियत नहीं है। इसके बाद ऑटो चालक ने पैसे कम करने को कहा तो सुपरिंटेंडेंट ने 20 हजार में समझौते की बात कही। इसके बाद सीबीआई ने शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच हुई बातचीत को रिकॉर्ड किया। उसके बाद शिकायतकर्ता को रिश्वत के पैसे सौंपने को कहा। सीबीआई ने सेक्टर-17 कार्यालय के पास आरोपी ने जैसे ही रिश्वत ली गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी के ऑफिस और घर से कई फाइलें भी जब्त की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें