हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसको लेकर सोमवार रात को सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई। इसकी पुष्टि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने X पर पोस्ट कर की। उन्होंने कहा "सोशल मीडिया पर CET 2025 नोटिफिकेशन को लेकर फैलाई जा रही खबर गलत है, उस नोटिफिकेशन पर कोई भी विश्वास न करे। आयोग जल्द ही CET 2025 की नोटिफिकेशन अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। अतः आप सभी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।"
विज्ञापन
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए फर्जी नोटिफिकेशन वायरल
सोमवार रात को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) का कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हुआ। फर्जी नोटिफिकेशन के मुताबिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 2 मई से शुरू होनी बताई गई। फर्जी नोटिफिकेशन वायरल होने के बाद कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपील की है कि युवा इस नोटिफिकेशन पर ध्यान न दें। जल्द कमीशन CET के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा।