फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय सेवा नियम : नया पे स्केल तय करने के लिए आज पहली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के कर्मचारियों को केंद्रीय सेवा नियम से जोड़ने की अधिसूचना के बाद यूटी प्रशासन के अधिकारी इसे लागू कराने में जुट गए हैं। वीरवार को यूटी सचिवालय में सुबह 10 बजे विभिन्न विभागों के सचिव व अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें केंद्रीय सेवा नियम को चंडीगढ़ में लागू करने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की जाएगी और उन्हें दूर करने का रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन

गृह सचिव नितिन कुमार यादव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े, नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा समेत कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में नया पे स्केल तय करने, 31 लेवल पंजाब पे मैट्रिक्स को 18 लेवल सेंट्रल पे मैट्रिक्स में विलय, नामकरण और वर्गीकरण का संशोधन, सेंट्रल पे रूल लागू होने के बाद वर्तमान में चल रहे भत्तों में बदलाव की समीक्षा, केंद्रीय सेवा नियम के लागू करने के बाद पैदा हुईं वित्तीय अड़चनों पर चर्चा, पे प्रोटेक्शन, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े संस्थानों से जुड़ी समस्याएं, इंटर डिपार्टमेंटल ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव, मेडिकल रिंबर्समेंट से संबंधित केस व अन्य तरह के केस के साथ केंद्र की अधिसूचना के लागू होने के बाद अन्य कौन-कौन सी अड़चनें आ रही हैं या किन नियमों को बदलना पड़ेगा, इन सब पर चर्चा की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो तय समय पर बैठक में अवश्य शामिल हों।
अधिसूचना को लागू करने के लिए प्रशासन ने बनाई है कमेटी
यूटी प्रशासन के कर्मचारियों को केंद्रीय सेवा नियम से जोड़ने की अधिसूचना के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी का उद्देश्य केंद्र सरकार की अधिसूचना का शहर में सही से लागू करने और उसका पालन कराना है। गृह सचिव नितिन कुमार यादव को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा कमेटी के सदस्यों में वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े, नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा, स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग, कार्मिक विभाग की सचिव नितिका पवार, शिक्षा सचिव पूर्वा गर्ग, विधि परामर्शी, फाइनेंस व प्लानिंग अधिकारी और मेंबर कन्वीनर चंडीगढ़ प्रशासन सचिवालय के सुपरिंटेंडेंट पर्सोनल को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें