फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने लगाया शिक्षण संस्थानों पर करोड़ों के घोटाले का आरोप

Mon, 31 Oct 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विजय सांपला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पर केंद्रीय मंत्री एवं पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए शिक्षण संस्थानों ने करीब 62 करोड़ का घोटाला किया है। इसकी जानकारी सरकार तक पहुंच गई। यही वजह है कि सरकार की ओर से स्कॉलरिशप की राशि जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने पत्रकारों से रूबरू होते कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। इस धांधली को करने में कई बड़े शिक्षण संस्थान और यूनिवर्सिटी शामिल हैं। गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए शुरू की गई इस स्कीम में कई बड़े शिक्षण संस्थानों और यूनिवर्सिटी ने एक ही छात्र की तीन और तीन से अधिक बार एंट्री डालकर स्कालरशिप प्राप्त की है। इस फर्जी एंट्री के जरिये शिक्षण संस्थानों और यूनिवर्सिटी ने बड़े स्तर पर घपला किया है।

जांच में पाया गया था कि इन शिक्षण संस्थानों और यूनिवर्सिटी में कई ऐसे विद्यार्थी भी हैं जो एडमिशन लेने के बाद दोबारा कभी शिक्षण संस्थान आए ही नहीं, सभी कुछ फर्जी दिखाया गया था। इस घोटाले की खबर जब सरकार तक पहुंची तो सरकार की ओर से अगली राशि रोक ली गई है। उन्होंने कहा कि कई शिक्षण संस्थान जानबूझ कर बेवजह सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें