साध्वी निरंजन ज्योति ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
- फोटो : File Photo
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सोमवार को लाढोवाल में मल्टी प्रोडक्ट फूड पार्क का नींव पत्थर रखने के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। राहुल गांधी खाट के जरिए अपनी जमीन तलाश रहे हैं। जब लोग इकट्ठा नहीं होते तो खाट बिछाकर भीड़ दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।
खाट सभाएं करके गरीब किसान और मजदूर का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की नीतियां किसान मजदूर के हक में होती तो न किसान कृषि से मुंह मोड़ता और न मोदी सरकार को उनकी दशा सुधारने की चिंता करनी पड़ती।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जूता फेंकने की घटना की केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि सभ्य समाज इसकी इजाजत नहीं देता।
उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की किसान यात्रा और कर्ज माफी के दावों पर साध्वी ने कहा कि कांग्रेस ने साठ साल से अधिक वक्त देश पर राज किया है, उनकी गलत नीतियों के कारण ही आज किसान कर्जदार हो गया है।