फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस : इलाज के लिए चंडीगढ़ को केंद्र ने भेजे इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन के 50 वॉयल (शीशियां) अलॉट किए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिन में स्टॉक स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा समय में पीजीआई, जीएमसीएच 32 व अन्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों की तुलना में स्टॉक बहुत ही कम है। एक मरीज को इसकी एक से डेढ़ दर्जन खुराक देनी पड़ती है। ऐसे में महज 50 वॉयल से मरीजों का इलाज कैसे संभव है।
मौजूदा समय में पीजीआई में 52, जीएमसीएच-32 में 30, हीलिंग अस्पताल में 3 व मुकट अस्पताल में ब्लैक फंगस का एक मरीज भर्ती है। इनमें से पीजीआई में चंडीगढ़ के दो, जीएमसीएच-32 में 6 व हीलिंग अस्पताल में 2 मरीज भर्ती हैं। चंडीगढ़ के इन 10 मरीजों में से 7 कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें