फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान से जुड़े फिल्मी सितारे

Sat, 18 Jan 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों के सशक्तिकरण के लिए अमर उजाला के अनूठे ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के तहत शुक्रवार को जहां नामी हस्तियों ने बेटी के हक के लिए शपथ पत्र भरे, वहीं छात्राओं ने भी शपथ पत्र भरकर खुद को इस अभियान से जोड़ लिया।
विज्ञापन


सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में शुक्रवार को अमर उजाला की चंडीगढ़ की वेबसाइट की लांचिंग के दौरान उपस्थित इन हस्तियों ने ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान का कैलेंडर भी रिलीज किया।

लाभ जंजुआ ने तो ‘ना मारो धी नू ना मारो’ गीत गाकर इस अभियान की खूब सराहना की। वहीं, जसबीर जस्सी ने भी कहा कि उन्हें इस अभियान से जुड़ने पर गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


अमर उजाला का ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान एक बेहतर प्रयास है। इससे समाज में महिलाओं और बेटियों के प्रति सोच में बदलाव लाया जा सकेगा।
हरभजन सिंह, क्रिकेटर

मेरी भी दो बेटियां हैं। बेटियों की मैं हमेशा इज्जत करता हूं। बेटियों को कोख में मारना कहां की समझदारी है। बेटियां ही समाज का निर्माण करती हैं। अमर उजाला का बेटी ही बचाएगी अभियान जबरदस्त है। इस अभियान के लिए मैं अमर उजाला को बधाई देता हूं।
शाहबाज खान, बॉलीवुड एक्टर

मेरी फिल्म ‘एक्स्ट्राआर्डिनारी’ महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है। मैंने इस फिल्म में समाज की उन बेटियों को दिखाया है जो किसी न किसी परेशानी में फंसी हैं। उनको शक्तिशाली बनाने वाली भी एक महिला है। अमर उजाला का बेटी ही बचाएगी अभियान मेरे दिल के नजदीक है।
सुनंदा मित्रा, फिल्म डायरेक्टर

अमर उजाला को इस अभियान के लिए मैं बधाई देती हूं। समाज में बेटियों के लिए काफी कुछ किया जा रहा है। मैं भी बेटियों की मदद के लिए आगे रहती हूं। अमर उजाला के इस अभियान को कामयाबी मिले, यह मिसाल पेश करे, यह मेरी तमन्ना है।
रितुपर्णा सेनगुप्ता, अभिनेत्री

बेटियों को समाज में इज्जत देनी चाहिए। देश के प्रतिष्ठित अखबर अमर उजाला ने यह बेटी ही बचाएगी अभियान शुरू किया। वास्तव में समाज को बेटी ही बचाएगी। पुरुषों की सफलता के पीछे हमेशा नारी रहती है।
सत्यजीत शर्मा, बॉलीवुड और टीवी एक्टर

बेटियों को कोख में ही मार दिया जाता है। जो ऐसा करता है, उसको यह नहीं पता होता कि किसी की बेटी ही उनकी जननी है। उनके परिवार का मान इसी बेटी ने बढ़ाना है। अमर उजाला का यह अभियान ऐसी ही बेटियों को बचाएगा।
लाभ जंजुआ, बॉलीवुड सिंगर

बेटी ही बचाएगी अभियान पंजाब में जरूरी है। यहां अक्सर ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं जिसमें बेटियों को कोख में ही मार दिया जाता है। अमर उजाला को मैं इस अभियान के लिए बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
विज्ञापन

मनरीत कौर, पंजाबी एक्ट्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें