फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली-भाजपा गठबंधन: चंडीगढ़ में दो दलों के नेताओं ने मनाई खुशी, जमकर बजे ढोल नगाड़े

Tue, 24 Nov 2026 05:01 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पंजाब में छह साल बाद भाजपा और अकाली दल का एक बार फिर गठबंधन हो गया।  गठबंधन के बाद चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर जमकर जश्न मनाया गया। 
विज्ञापन
भाजपा-अकाली गठबंधन पर चंडीगढ़ में जश्न - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की खबरों के बाद चंडीगढ़ में दोनों पार्टियों के कार्यालयों में खुशी का माहौल देखने को मिला। बीजेपी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय और शिरोमणि अकाली दल के सेक्टर-28 स्थित मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन


बीजेपी कार्यालय में अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों दलों के समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी। 

इस मौके पर बीजेपी और अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा साहिब जाने का कार्यक्रम बनाया। दोनों पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित गुरुद्वारा साहिब के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने की बात कही। गठबंधन की खबरों के बीच दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की यह मुलाकात चंडीगढ़ के राजनीतिक माहौल में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें