अमृतसर में दिनदहाड़े एक शख्स ने गोलियां चलाकर अपने दो पालतू कुत्तों और मां को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद को शूट कर अपनी जीवनलीला भी समाप्त कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सनकी ने आखिर ये कदम क्यों उठाया इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। डिटेल में पढ़ें खबर...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमृतसर शहर के जुझार सिंह एवेन्यू में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 50 वर्षीय व्यक्ति, हरप्रीत सिंह, ने कथित तौर पर पहले अपने दो कुत्तों को गोली मारी, फिर अपनी मां की हत्या कर दी और अंत में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में कुल दो लोगों और दो कुत्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
साल साल पहले विदेश से लौटा था हरप्रीत
जानकारी के अनुसार, हरप्रीत सिंह करीब सात साल पहले इंग्लैंड से भारत लौटा था। मंगलवार दोपहर हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सकते में आ गए।
नशे का आदी था हरप्रीत
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हरप्रीत सिंह नशे का आदी था। उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी। परिजनों के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट करता था। पारिवारिक परिस्थितियों और उसकी आदतों के कारण घर में तनाव का माहौल रहने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हरप्रीत सिंह ने वारदात को अंजाम देने के लिए जिस हथियार का इस्तेमाल किया, वह उसके पास कहां से आया।