कोरोना महामारी के कारण चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का रंग फीका नहीं पड़ पाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देश पर समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रशासन ने तय किया है कि समारोह के दौरान केंद्र की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। मुख्य समारोह सेक्टर- 17 में होगा।
बता दें संक्रमण काल के दौरान स्वतंत्रता दिवस का समारोह हमेशा की तरह धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर यूटी सलाहकार मनोज परिदा ने पहले से ही निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने हाल ही में बैठक करके स्वतंत्रता दिवस भव्यता, उल्लास, उत्साह और उत्साह के साथ मनाए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
इसी को लेकर सेक्टर-17 में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्लाजा के व्यापारियों में भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर खासा उत्साह है।