फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अनाज मंडी में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, सांसद ने कहा चंडीगढ़ के प्रशासनिक ढांचे में सुधार की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अनाज मंडी में 10 लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा मंडी की समस्याओं को लेकर सांसद मनीष तिवारी सभी संबंधित विभाग और अधिकारियों से बात करेंगे। शनिवार को सांसद मनीष तिवारी ने इसका ऐलान किया। मनीष तिवारी अनाज मार्केट एसोसिएशन के बुलावे पर मंडी गए थे। वहां कारोबारियों के साथ उनका संवाद भी हुआ।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे की मांग उठाई। जिसके बाद सांसद ने 10 लाख रुपये का मदद देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यहां का प्रशासनिक ढांचा ऐसा है कि काम कराने में दिक्कत आती है। जो काम दूसरे शहरों में डीसी के स्तर पर होता है उसके लिए यहां प्रशासक को लगना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रशासनिक ढांचे को बदलने की जरूरत है।

अनाज मंडी के अध्यक्ष मोहित सूद ने कहा कि सालों पुरानी यह मंडी मौजूदा समय सरकारी सुविधाओं से वंचित है। बिल्डिंग नियमों का उल्लंघन बताकर कारोबारियों को नोटिस दिया जा रहा है। अब परिस्थितियां अलग हैं, ऐसे में नियमों में बदलाव की जरूरत है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने कहा कि मंडी की तरह पूरे शहर के बाजारों का बुरा हाल है। सफाई से लेकर सड़क और बाकी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों कारोबारियों को समर्थन देने की जगह उनको परेशान किया जा रहा है। राहुल गोयल ने सांसद के सामने कारोबारियों की समस्याएं रखीं। इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की, कारोबारी राज कुमार बंसल, आशीष पहवा, पवन गर्ग, पवन कुमर, देवेन्द्र बंसल और सुनील गुप्ता समेत कई कारोबारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रमुख समस्याएं जो कारोबारियों ने रखीं
-मंडी की सड़कें कई जगह पर टूटी हुई है

- सफाई व्यवस्था चिंताजनक है, सीवर चोक रहता है

- वाटर कूलर और साफ पानी की व्यवस्था मंडी में होनी चाहिए

- सब्जी मंडी और अनाज मंडी के बीच सीमा तय नहीं है, बैरिकेंडिंग होनी चाहिए

- मंडी में अवैध कब्जा बढ़ता जा रहा है

- अलग-अलग विभाग से आए दिन नोटिस आती है, कारोबारी इससे तनाव में रहते हैं



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें