फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमाओं व संवेदनशील स्थानों पर लगेंगे CCTC

Wed, 06 Jan 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद मंगलवार को मोहाली डीसी की अगुवाई में सेना, एयरफोर्स व पुलिस अधिकारियों की आपात बैठक हुई। इसमें शहर की सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


वहीं, शहर की सीमाओं, एयरफोर्स स्टेशन व संवेदनशील स्थानों के लिए जाने वाली सड़क पर हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने संबंधी योजना बनाई गई। कैमरे नाइट विजन वाले होंगे। साथ ही एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।

इसके अलावा पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाएगा। मीटिंग में तय हुआ कि एयरफोर्स स्टेशन की सीमा मोहाली जिले के साथ लगती है। इसके नजदीक से अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएंगे। डीसी ने प्रशासन के अधिकारियों को इसे हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने एसडीएम डेराबस्सी शिव कुमार, ईओ जीरकपुर परमिंदर सिंह व बीडीपीओ मालविंदर को अवैध कब्जों को हटाने की हिदायत दी है। इससे पहले मीटिंग में डीसी को बताया कि अवैध कब्जों के कारण कई बार एयरफोर्स के अधिकारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

विभिन्न अफसरों की तालमेल कमेटी गठित
डीसी ने बताया कि मीटिंग का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर फौज, एयरफोर्स, पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों का तालमेल बढ़ाना है। ताकि किसी भी घटना से निपटा जा सके। उन्होंने बताया कि आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए तालमेल कमेटी गठित की गई है।

दफ्तरों में लगेंगे सेना और फौज के नंबर
डीसी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों में तालमेल बढ़ाने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों में फौज, एयरफोर्स, पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों के नामों व टेलीफोन नंबरों की सूची लगाई जाएगी। ताकि जरूरत पड़ने पर अधिकारी सीधे टेलीफोन पर संपर्क कायम कर सकें।

स्पेशल नाकेबंदी व चौकसी
मीटिंग में एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिले की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इलाके में स्पेशल नाकेबंदी की जा रही है। साथ ही सुरक्षा घेरे को मजबूत किया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा को पूरी तरह ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें